बड़ी खबर…प्रसिद्ध बंजारी मंदिर में हुई चोरी…दान पेटी और मुकुट ले उड़े चोर…सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात…पुलिस कर रही तप्तिश

spot_img
Must Read

रायगढ़ / रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध बंजारी मंदिर में हुई चोरी। पूंजी पथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तराई माल के पास यह भव्य मंदिर स्थित है। जिसे चोरों ने अपना निशाना बनाया। आस्था के पवित्र धाम में दान पेटी और मुकुट ले उड़े चोर,

विदित हो कि पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित बंजारी मंदिर के आसपास बड़े-बड़े उद्योग है जिसमें कई प्रकार के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह घटना रात की लगभग दो से ढाई बजे की बताई जा रही है यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। इस घटना की जानकारी तत्काल ही पूंजीपथरा थाने में दी गई मौके पर पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, किस तरह चोर चोरी घटना को अंजाम दे रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कुछ सामाजिक तत्वों ने चोरी की है। दान पेटी में कितने पैसे थे इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है क्योंकि दान पत्र हर 6 महीने में खोला जाता है। आसपास के लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This