विधान सभा चुनाव संपन्न होते ही महिला मोर्चा ने मोदी सरकार की जीत के लिए कमर कसी

spot_img
Must Read

कमल सखी बनाने महिला मोर्चा कर रही सघन जनसंपर्क

रायगढ़ :- भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मोर्चा की जिला इकाई से जुड़े पदाधिकारियों ने विधान सभा प्रत्याशी ओपी चौधरी के लिए घर घर जनसंपर्क कर मोदी की गारंटी को आम जनता तक पहुंचाने का काम बड़ी संजीदगी से किया है यही वजह है कि रायगढ़ विधान सभा में पहली बार भाजपा को बड़ी जीत मिली है। महिला मोर्चा अध्यक्षा शोभा शर्मा ने कहा महतारी वंदन योजना में प्रदेश में कांग्रेस सरकार की बिदाई तय की है। पहली बार महिलाओ ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है यही वजह है कि प्रदेश में भूपेश सरकार की विदाई हो सकी। नगर मंडल अध्यक्ष मेहरूनीषा ने भी कहा भूपेश सरकार द्वारा घर घर शराब बेचे जाने की वजह से महिलाए परेशान थी। बढ़ती शराब खोरी की वजह से महिलाओ को घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा था ।भूपेश सरकार ने शराब बंदी की आड़ में शराब घोटाले को अंजाम दिया। यही वजह है कि महिलाओ में भूपेश सरकार की खिलाफ मतदान किया। मोर्चा अध्यक्षा शोभा शर्मा ने कहा विधान सभा जीत के तत्काल बाद ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर
महिला मोर्चा की टीम मोदी सरकार की हैट्रिक के लिए मन प्राण से तैयारियो में जुट गई।प्रदेश अध्यक्षा शालिनी राजपूत एवम प्रभारी मंजू सिंग के कुशल मार्गदर्शन पर प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक बूथ कमल सखी का गठन किया जा रहा है। इस कार्य के लिए महिला मोर्चा ने कमर कस ली है। रायगढ़ के 48 वार्डो में 6 वार्डो में कमल सखी का गठन की तैयारियों का जायजा लिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This