spot_img
Wednesday, August 5, 2026

भ्रष्ट सरकार बदल गई अब कर्मचारी काम काज का रवैया बदले:- ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

ओपी ने चेताया… पटवारी थानेदार आर टी ओ सहित किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं

रायगढ़ :- विधायक ओपी चौधरी ने कहा भ्रष्ट भूपेश सरकार बदल चुकी है। सरकार के भ्रष्टाचार में सहयोग करने वाले कर्मचारी भी जल्द से अपने काम का रवैया बदले ले। काम काज में पारदर्शिता आवश्यक बताते हुए स्थानीय विधायक ओपी चौधरी ने कहा पांच सालो तक भूपेश सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी रही। भूपेश सरकार के दौरान आम जनता सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान रही। यही वजह है कि जनता ने भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। पटवारी,आर टी ओ, थानेदार,सहित बहुत से सरकारी विभाग ऐसे है जिनमें अवैध वसूली की वजह से आम जनता पांच सालो तक परेशान रही है। पांच सालो के दौरान सीधे तौर पर कुछ सरकारी विभागों के कर्मचारियों पर जन हित के कामों के लिए भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते रहे है। भाजपा की सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। भ्रष्ट आचरण से जुड़े कर्मचारियों को समय रहते समझ लेना चाहिए कि अब कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार बदल चुकी है। भूपेश सरकार आम जनता के मध्य अपना विश्वास खो चुकी है। भूपेश सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार में शामिल कर्मियों को àअब अपना रवैया बदल लेना चाहिए। थानेदार पटवारी आर टी ओ सहित अन्य किसी भी विभाग के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायते स्वीकार नही की जायेगी। जनहित के काम प्राथमिकता से समय में ही पूरा करवाए जाने का निर्देश देते हुए विधायक ओपी चौधरी ने कहा जन हित से जुड़े कार्यों में स्पष्ट वादिता एवम पारदर्शिता होनी चाहिए।भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान आम जनता सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से परेशान रही है। यही वजह है कि आम जनता ने सरकार से रवैए से त्रस्त होकर भूपेश सरकार की बिदाई की है। आम जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। पारदर्शिता से कार्य भाजपा की पहली प्राथमिकता है। आम जनता को भी भ्रष्ट सरकार की पीड़ा से मुक्ति का एहसास होना चाहिए

Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!