spot_img
Wednesday, August 5, 2026

शासन-प्रशासन तत्काल किसानों को मुआवजा देने की घोषणा करें :- अनिल चीकू

spot_img
Must Read

बीजेपी सरकार से नमी युक्त धान खरीदी करने की मांग-अनिल चीकू

रायगढ़ / प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है जिससे किसान चिंतित है और मौसम ऐसा ही रहा तो किसानों की मुसीबत और बढ़ सकती है।इसके साथ ही लगभग15दिन की और धान की कटाई पिछड़ जाएगी।
किसानों के हितेषी अनिल चीकू ने बताया की बारिश की मार को देखते हुए शासन-प्रशासन पर किसानों को अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है जिसमें किसानों को भारी नुकसान हो गया है लेकिन कोई भी भाजपा नेता अभी तक सामने आ कर किसानो के लिए राहत संबंधी घोषणा या आस्वासन नही दे पाए है बल्कि उनके विपरीत किसानों की चिंता छोड़ भाजपा नेता पद के लिए दिल्ली में डेरा डाले बैठे हुये है।
अनिल चीकू ने राज्य की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार से किसानों को तत्काल उचित मुआवजा व नमी युक्त धान खरीदी की मांग की है।
अनिल चीकू ने आगे बताया कि प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है,बारिश से धान की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है,एक तरफ खेत में पानी भरने से कटी हुई धान की फसल खराब होने के कगार पर है और वहीं पकी हुई फसलों में बीमारी और किट लगने की आशंका है।बारिश से खेत में ही धान की निकली हुई बालियां झड़ने लगी है।आने वाले दिनों में अगर मौसम ऐसा ही रहा तो किसानों की मुसीबत और बढ़ सकती है,जिससे धान की कटाई के साथ-साथ धान खरीदी भी प्रभावित हो सकती है।शासन-प्रशासन तत्काल सर्वे करवा कर किसानों को उचित मुआवजा दें साथ ही नमी युक्त धान की खरीदी की घोषणा करें।

Latest News

रायगढ़ कांग्रेस भवन में मासिक बैठक संपन्न, महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन, रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!