पीएम नरेंद्र मोदी पर 140 करोड़ जनता का अटूट विश्वास है यह जीत : पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

spot_img
Must Read

रायगढ़ से ओ पी चौधरी प्रचंड मतों से विजय होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं आम जनता एवं कार्यकर्ताओं किया आभार व्यक्त

रायगढ़। पूर्व विधायक एवं रायगढ़ विधानसभा के चुनाव संचालक विजय अग्रवाल ने कहा कि रायगढ़ विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी ओ पी चौधरी जी के ऐतिहासिक वोटो से जीतकर विधायक बनने पर पर बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर आम जनता एवं कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 140 करोड़ जनता जनार्दन का अटूट विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने इस जीत के लिए इन तीनो राज्य के जनता और कार्यकर्ता को बधाई देते हुए कहा कि देश के लोग मोदी सरकार द्वारा देशभर में गरीब, किसान, महिला एवं युवा के कल्याण के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति और मोदी की विकास की गारंटी वाली राजनीति पर पूर्ण भरोसा करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र की विकास और जोड़ने करने की बात करते है। विपक्षी गठबंधन सनातन धर्म को नीचा दिखाने और बदनाम करने की कोशिश में लगा हुआ है, वहीं प्रधानमंत्री सनातन संस्कृति का झंडा देश सहित विश्वभर में स्थापित करने का कार्य कर रहे है। देश की जनता गठबंधन के खोखले और लोक लुभावन वादे और झांसे में आने वाली नही है पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है वहीं वैश्विक स्तर पर भी एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ के लोग भी राज्य की कांग्रेस वाली सरकार से त्रस्त हो चुकी है। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि ओपी चौधरी के विधायक बनने पर अब रायगढ़ नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी विकास, रोजगार, सिंचाई सुविधा बढ़ेगी जरूरतमंद गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास दिलाने , किसानों के हित के लिए व्यापारियों, आम जनता के हित के लिए काम करेगी। ओपी चौधरी जी ने रायगढ़ के विधानसभा के जनता के लिए जो वादा किए हैं वह पूरा करेंगे। मोदी की गारंटी की घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं भाजपा सरकार पूरा करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This