कोतरारोड़ पुलिस की छापेमारी में 40 पाव देशी, अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

ग्राम जोरापाली में NH 49 ढाबा के पास घेराबंदी कर पकड़ी कोतरारोड़ पुलिस…

रायगढ़ । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है । निर्देशों के पालन में अवैध शराब पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लगे व्यक्तियों पर मुखबिर एवं अपने स्टाफ लगा रखे हैं । इसी क्रम में कल दिनांक 21.11.2023 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ को मुखबिर से सूचना मिला कि अभय सिंह निवासी फटहामुड़ा, जुटमिल ग्राम जोरापाली NH 49 ढाबा के पास बोरी में शराब लेकर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिये खड़ा है । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा अपने थाने की पेट्रोलिंग को कार्रवाई करने निर्देशित किये । कोतरारोड़ पुलिस की पेट्रोलिंग द्वारा रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे ग्राम जोरापाली पर स्थित NH 49 ढाबा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए खड़े व्यक्ति को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया । अवैध शराब के साथ पकड़े गए *आरोपी अभय सिंह पिता स्वर्गीय दानी सिंह उम्र 39 साल निवासी फटहामुड़ा थाना जूटमिल जिला रायगढ़* के कब्जे से प्लास्टिक बोरी में रखी- 20 पाव देशी प्लेन शराब एवं 20 पाव च्वाइस विस्की अंग्रेजी शराब *कुल 40 पाव शराब कीमती ₹3,800* का कोतरारोड पुलिस द्वारा जप्त किया गया । आरोपी अभय सिंह पूर्व में भी चोरी, एनडीपीएस के मामलों में आरोपी रहा है जिस पर कोतरारोड पुलिस द्वारा 110 सीआरपीसी की कार्यवाही भी की गई है । आरोपी के अवैध शराब बिक्री के धंधे में लिप्त होना पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना देकर आरोपी को आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक विजय चेलक के निर्देशन पर शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक संदीप कौशिक और संजय केरकेट्टा शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This