छ.ग. कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर समर्थकों ने वृद्धा आश्रम में बांटे फल

spot_img
Must Read

रायगढ़।  रायगढ़ जिले के फायर ब्रांड कांग्रेस नेता एवं छ.ग. कांगे्रस कमेटी के प्रदेश सचिव विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर 21 नवंबर की सुबह उनके समर्थकों के द्वारा बड़े बुजुर्गो व बच्चों के बीच पहुंचकर केक काटकर एवं बुजुर्गो में फल वितरण का जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
यूं तो छ.ग. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन उनके समर्थकों के द्वारा हर साल नये और अनोखे अंदाज में शहर के कई वार्डो समेत गांव-गांव में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। 21 नवंबर की सुबह जहां कुछ समर्थक मंदिरों में पूजा पाठ कर जन्मदिन मनाया जाता है तो कुछ समर्थकों के द्वारा वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गो के बीच केक काटकर एवं फल वितरण के अलावा कंबल का वितरण कर मनाया जाता है।
इसी बीच आज सुबह रायगढ़ शहर के युवा नेता जमीर बेग के नेतृत्व में युवाओं के द्वारा वृद्धा आश्रम के बुजुर्गो के बीच पहुंचकर बुजुर्गो में फल वितरण किया। इस दौरान वहां उपस्थित बुजुर्गो ने भी अपने दोनों हाथों से विभाष का जन्मदिन का आर्शीवाद भी दिया। इस दौरान जमीर बेग, बाबा भट्ट, सुरेन्द्र सिंह, हरीश मिश्रा, संजू मरार, परवेज आलम, सूरज महंत, कमल, रोहित शर्मा, गोलू यादव, भूषण, आशीष, किशन, मोनू महंत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मूकबधिर बच्चों के बीच काटा केक


यूथ आईकाॅन के नाम से पूरे जिले में चर्चित विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों ने मंगलवार की शाम पहाड़ मंदिर के पास स्थित मूक बधिर बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन की खुशियां बांटकर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिसके

 बाद युवाओं ने बच्चों में मिठाई व चाकलेट का वितरण किया गया। लंबे अर्से बाद बच्चों के बीच इस तरह के आयोजन होनें से सभी के चेहरों में अलग ही खुशियां देखने को मिली।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This