spot_img
spot_img
Monday, May 11, 2026

लोकतंत्र के महापर्व में मतदान की आहुति श्रेष्ठ नागरिक होने का परिचय:- पायल अग्रवाल

Must Read

रायगढ़:- जिले की समाज सेविका और लायन्स क्लब सहित सामाजिक संस्थाओ से जुड़ी अग्र महिला पायल अग्रवाल ने प्रदेश के नागरिकों,माताओ,बहनों सहित नव मतदाताओ से आगामी 17 तारीख को होने वाले चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान हेतु अपील की है।पायल अग्रवाल ने मतदाताओ से अपील करते हुए कहा है मतदान के दौरान केवल वोट डाल कर कर्तव्यों की इतिश्री तक सीमित नही बल्कि मतदान हमारे लोकतंत्र की मजबूती की नींव और पाँच साल राज्य का विकास करने वाली सरकार को चुनने के लिए अहम है। इस लिए यह आवश्यक है कि अनिवार्य रूप से मतदान कर सही उम्मीदवारों का चुनाव करे जो क्षेत्र की समस्याओं को धर्म जाति क्षेत्र से परे उठ कर कर सके। निडरता के साथ ईमानदारी के साथ मतदान किए जाने की आवश्यक बताते हुए पायल ने कहा मतदान की अनिवार्यता ही लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखती है।अपने समाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पायल ने 17 नवम्बर को लोकतंत्र के इस महायज्ञ में मतदान की आहुति डालने की अपील की है। पहले मतदान फिर खान पान की बात कहते हुए कहा अ पने-अपने घरों से बाहर आकर अपना वोट जरूर डालें। तभी आप ओर हम देश एवम राज्य के विकास में अपनी सहभागिता निभा सकते है।

श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि राज्य की बेहतरी के साथ सभी गरीब दुखी,जरुतमन्दों सभी वर्गों के लोगो एवम अपने पारा टोला, मोहल्ला,गाँव,कस्बा,शहर विकास के उद्देश्य से बनाई गई योजनाओं का लाभ तभी शहर वासियों को मिल सकता है, जब हमारा प्रतिनिधि व विधायक इमानदार वजनता के दुख दर्द को अपना समझने वाला संवेदनशील हो।सभी संकल्प के साथ मतदान करे कि मेरा वोट उस प्रत्याशी को जाएगा,जो विकास के लिए प्रयत्‍‌नशील रहेगा। सभी मतदाता लोकतंत्र के महाकुंभ में जरूर अपना कीमती वोट डालकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पालन करें। सही वोट डालना राष्ट्र के प्रति हर किसी का पहला कर्तव्य है। बिना लालच से मतदान करके ही हम समस्या मुक्त वातावरण तैयार कर सकते है।

Latest News

चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई— 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक…संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के स्रोत पर...

संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता की सूचना पर क्षेत्र से चिन्हित कर थाने लाए गए 29 व्यक्ति सभी संदिग्धों के फिंगरप्रिंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!