spot_img
spot_img
Monday, May 11, 2026

लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में नहीं पहुंची सुनीति सत्यानंद राठिया…प्रचार प्रसार में महज एक दिन…आम जनता को अब तक नहीं पता भाजपा प्रत्याशी लैलूंगा से कौन?…क्या एक बार फिर इस सीट से हार रही है सुनीति सत्यानंद राठिया…

Must Read

रायगढ़ / चुनाव प्रचार प्रसार में अब से केवल दो ही दिन का समय रह गया है। इसके बाद चुनावी काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। इस 2 दिन में हर प्रत्याशी जोरों शोरों से अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है।

रायगढ़ से लगे हुए लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर,सहित कई अनेक गांव में भाजपा प्रत्याशी सुनीति सत्यानंद राठिया अब तक नहीं दिखी ना ही उनके कार्यकर्ता लोगों तक भाजपा की अनेक योजनाओं को जनमानस तक पहुंच सके इसी कड़ी में लैलूंगा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार इस मामले में सबसे आगे चल रही है जो सप्ताह भर पहले ही कांग्रेस की सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का दौरा कर चुकी है जिन्हें लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला। भाजपा के स्टार प्रचारकों का जहां रायगढ़ आना-जाना लगा रहा कभी जेपी नड्डा तो कभी राजनाथ सिंह तो कभी अमित शाह का रायगढ़ दौर लगातार रहा। अब स्टार प्रचारक नेता भी भाजपा प्रत्याशी को नहीं जीत सकेंगे।

वैसे हम पिछले चुनाव की बात करें तो सुनीति सत्यानंद राठिया हमेशा से ही लैलूंगा विधानसभा में आने वाला विजयपुर को कभी ध्यान नहीं दिया, हजारों की संख्या में मतदाता यहां उपस्थित हैं। उसके बाद भी कभी भी प्रचार प्रसार के लिए आना मुनासिब नहीं समझती हैं। आने वाले 17 नवंबर को इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। जनसंपर्क का जो दौरा चल रहा है एक नया और उम्दा चेहरा को लोग पहली प्राथमिकता दे रहे हैं जिसमें खरी उतर रही है। विद्यावती सिदार जन जन तक कांग्रेस की सरकार की बातों को रख रही है। वैसे भी सुनीति सत्यानंद राठिया चुनाव जीतने के बाद भी कभी क्षेत्र का दौरा नहीं किया जनमानस से कभी उनका हाल-चाल नहीं जानना चाहा। एक गजब का वाक्य यह भी है कि अभी तक लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौन है लोगों को यह पता नहीं है। एक बार फिर भाजपा को बड़ी शिकस्त कांग्रेस उम्मीदवार से मिलेगी 2023 के चुनाव में।

Latest News

चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई— 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक…संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के स्रोत पर...

संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता की सूचना पर क्षेत्र से चिन्हित कर थाने लाए गए 29 व्यक्ति सभी संदिग्धों के फिंगरप्रिंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!