भाजपा के संकल्प का नही कोई विकल्प:- गौतम अग्रवाल

spot_img
Must Read

लोइंग मंडल में गौतम ने भाजपा के पक्ष मे प्रचार की कमान संभाली

रायगढ़:-भाजपा के संकल्प का नही कोई विकल्प नहीं है। भाजपा के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए भाजपा नेता गौतम अग्रवाल ने कहा ओपी चौधरी नेक इरादे के साथ रायगढ़ का चुनाव लड़ रहे है। आज भाजपा के कद्दावर नेता गौतम अग्रवाल ने लोइंग मंडल के ग्राम बलेरिया में ओपी के पक्ष में सघन प्रचार के किया । भाजपा नेता में कहा जनता विजन वाले नेता को अच्छे से समझती है। भाजपा नेता गौतम अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे सघन प्रचार में है। गौतम अग्रवाल ने कहा भाजपा के पास विकास का विजन है। यह विजन भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ही अच्छे से पूरा कर सकते है। भाजपा की लड़ाई अज्ञानता के अंधकार से है और यह अंधकार ओपी चौधरी शिक्षा के जरिए दूर करेंगे। भाजपा नेता ने स्मरण कराया भाजपा की सरकार जाते ही विकास ठहर सा गया है। ओपी चौधरी की जीत से लोईग क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। भाजपा नेता ने क्षेत्र वासियों को यह विश्वास दिलाते हुए कहा भाजपा की जीत से ही महिलाओ को हर साल बारह हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे वही भाजपा की जीत किसानो के लिए खुशियों का पैगाम साबित होगी। कांग्रेस ने प्रति एकड़ 64 हजार रूपए किश्तों में देने की घोषणा की है वही भाजपा ने प्रति एकड़ 65 हजार एक सौ रुपए एक मुश्त देने की घोषणा की है।
गौतम अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ लोईग मंडल के विभिन्न गांवों में भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए सघन जन संपर्क कर रहे है। जन संपर्क के दौरान मनीष कुमार अग्रवाल, सूर्यकांत त्रिपाठी, रेशम लाल, प्रदीप, निर्मल, जयराम परमेश्वर, श्रीनाथ चौहान, प्रहलाद अग्रवाल, आशा पांडा, श्याम गुप्ता, मनोज प्रधान, उत्तम निषाद सहित भारतीय जनता पार्टी के जांबाज कार्यकर्ता मौजूद रहे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This