भूपेन्द्र पटेल को पितृ शोक…सेवानिवृत शिक्षक प्रहलाद सिंह पटेल का निधन

spot_img
Must Read

रायगढ़ | ग्राम गेजामुड़ा (किरोड़ीमल नगर ) निवासी सेवानिवृत शिक्षक 82 वर्षीय प्रहलाद सिंह पटेल का विगत 5 नवंबर रविवार को हो गया । प्रहलाद सिंह पटेल अत्यंत सहज सरल एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे, उनके दो पुत्री श्रीमती अरुण एवं श्रीमती आरती तथा दो पुत्रों में ओमप्रकाश पटेल व भूपेन्द्र पटेल तथा नाती पोतों से भरापुरा परिवार है। छोटे पुत्र भूपेन्द्र पटेल खरसिया विधायक एवं मंत्री उमेश पटेल के विशेष सुरक्षा अधिकारी है । प्रहलाद पटेल के निधन पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि शिक्षकगण एवं प्रबुद्ध जनों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए परमपिता परमेश्वर से

दिवंगत आत्मा की शांति व सद्गति के लिए प्रार्थना की है । स्वर्गीय प्रहलाद सिंह पटेल का दशकर्म आगामी 14 नवंबर मंगलवार को उनके गृह ग्राम गेजामुड़ा में संपन्न होगा ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This