छाल क्षेत्र के युवा नेता नवल राठिया के पिता जी जगमोहन सिंह राठिया रिटारार्ड बैंक मैनेजर हुए भाजपा में शामिल

spot_img
Must Read

धरमजयगढ़ विधानसभा के नामी आदिवासी नेता नवल राठिया के पिता जी जगमोहन सिंह राठिया ने भाजपा के घोषणा पत्र से प्रभावित हो कर भाजपा प्रवेश किया। बता दें नवल राठिया जोगी कोंग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं और दावेदार भी थे मगर उनके पैर टूट जाने के कारण वह चुना व नही लड़ सके। अभी वो बेड रेस्ट में हैं।मगर आज चुनाव में नया मोड़ आया है नवल राठिया के पिता जी जगमोहन सिंह राठिया रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने भाजपा प्रवेश किया है। मुरारी पासवान धरमजयगढ़ भाजपा विस्तारक प्रभारी, रजनी राठिया भाजपा नेत्री,सेवती चंद्रा, आकाश अग्रवाल, जय कुमार राठिया,पलेश्वर पटेल, के नेतृत्व में जगमोहन राठिया ने भाजपा प्रवेश किया है जिससे कांग्रेस को झटका तो लगेगा ही और लालजीत के कई समीकरण बिगड़ेंगे।क्यों कि जगमोहन सिंग राठिया धरमजयगढ़ ,चारखपार, ग्रामीण बैंक में बतौर ब्रांच मैनेजर। के रूप में अपनी सेवाएं दे  चुके हैं, जिनको क्षेत्र के सभी सरपंच पूर्व सरपंच, स्वसहायता समूह के मुखिया सभी से मधुर संबंध रहे हैं और अपने सरल स्वभाव से सभी के चहेते कर्मचारी भी रहे हैं और धरमजयगढ़ बाकरुमा ,छाल में राठिया कंवर समाज मे बहुत अच्छी पकड़ है। जगमोहन राठिया के साथ चंद्रशेखरपुर के युवा वर्ग के धरम राठिया, संदीप पांडे, पंकज चौहान, दिगपाल कंवर, सुमित एक्का,चंद्रमणि सिदार अभय महतो सहित नवल राठिया के सभी समर्थक भाजपा में शामिल हो गए। और हरिश्चन्द राठिया को जिताने की बागडोर अपने हाथ मे लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This