spot_img
Saturday, May 16, 2026

रानी चौहान के नेतृत्व में शहर हुआ कांग्रेसमय

Must Read

घरेलू महिलाओं ने कहा प्रकाश ने हमारा सुना हम उनको ही चुनेंगे

48 वार्डो में सघन जनसंपर्क कर रही महिला कांग्रेस-रानी चौहान

रायगढ़ / महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष रानी चौहान के द्वारा कांग्रेस पार्टी एवं रायगढ़ विधानसभा विधायक प्रत्याशी प्रकाश नायक के समर्थन में अपने सैकड़ो महिला पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ लगातार जनसंपर्क जनसभा रैली एवं प्रचार प्रसार किया जा रहा है
शहर की फिजां को कांग्रेसमय करने में महिला कांग्रेस का सबसे बड़ा सहयोग दिखाई दे रहा है,महिलाओ को देखकर घरेलू महिलाएं भी उनके साथ प्रकाश नायक के लिये वोट मांगते नजर आ रही है ।
शहर की महिलायें कहती हैं हम कांग्रेस की सरकार
में उनके योजनाओं से प्रभावित हुई,जो साकार हुई,,विधायक प्रकाश नायक ने जिले में विकास हेतु हरसंभव प्रयास किया और ग्रामीण तथा शहर के क्षेत्रों में जरूरत के समय साथ दिया,आज हम किसी बाहरी ब्यक्ति को कतई स्वीकार नही करेगे। रानी चौहान ने हमे संमस्त योजनाओं को बताया और लाभ दिलाया हम उन्हें दिल से धन्यवाद करते है।
विदित हो कि रानी चौहान महिला अध्यक्ष बनने के पश्चात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी के हित में लगातार कार्य किया,वर्तमान में आगामी 17 नवंबर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अपने महिला टीम के साथ कांग्रेस पार्टी एवं विधायक प्रत्याशी श्री नायक के समर्थन में जीतोड़ मेहनत कर रही है
वही विधायक प्रत्याशी श्री नायक के साथ सुबह से शाम तक घर-घर जाकर जन-जन को कांग्रेस पार्टी के शासन में किए गए कार्य एवं योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है
वही शाम के वक्त महिला कांग्रेस की टोली अलग-अलग वार्ड में जाकर महिलाओं को एकत्रित कर कांग्रेस पार्टी के पंजा छाप में वोट देने हेतु निवेदन एवं अपील कर रहे हैं
48 वार्डो में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष रानी चौहान और उनकी टीम ही दिखाई दे रही हैं
रानी चौहान ने बताया कि 48 वार्डो में महिलाएं सघन जनसंपर्क कर रही है उन्हें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा उचित लगती है,कांग्रेस के शासन में महिलाओं के लिए जो सार्थक योजनाये लागू हुई सभी का लाभ महिलाओ को मिला,स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्लिनिक घर के सामने आने लगी,शिक्षा के क्षेत्र में आज आत्मानंद स्कूल में लोग बच्चों की भर्ती के लिये आगे आ रहे है पूरे छतीसगढ़ में सड़क,बिजली पानी से सम्बंधित समस्याएं दूर हुई ।
भूपेश बघेल के शासन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनर्जीवित किया गया खान पान,खेल,लोक पर्व,गीत संगीत से नई पहचान दिलाई ,आज हम कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगे तभी अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे।

Latest News

अयान का सैनिक स्कूल, रजत, शिवम् का नवोदय सहित 27 विद्यार्थियों का हुआ एकलव्य के लिए चयन…जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्लांट और माइंस क्षेत्र के...

15 मई रायगढ़। प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तैयार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!