spot_img
spot_img
Friday, February 6, 2026

राष्ट्र निर्माण मे सर्व समाज के योगदान की महती भूमिका :- मनसुख मंडाविया

spot_img
Must Read

वरिष्ठ नागरिक जन संवाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

रायगढ़ :- भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के पक्ष में प्रचार के आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा आज वे राजनैतिक चर्चा के लिए नही बल्कि राष्ट्र निर्माण में सर्व समाज का सहयोग मांगने आए है। राजनैतिक दल भाजपा के अलावा राष्ट्र निर्माण में एक मजदूर, एक इनिंजिनियर,एक डॉक्टर,एक प्रोफेसर,एक व्यापारी का भी किसी न किसी रूप में महत्पूर्ण योगदान रहता है। इसलिए आप जिस वर्ग से आते है आपके विचारो कार्यों का भी आपको फॉलो करने वालो पर असर होता है। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें किंग मेकर बनाकर उनकी शक्ति का एहसास कराया। कोरोना की वजह से बहुत सी मान्यताएं बदली है। पूरे विश्व में भारत की चर्चा होती है। मोदी जी ने 2021 में अमृत काल में देशवासियों के सामने पांच प्रण रखे। जनता पांच साल के लिए सरकारें चुनती है।सरकार का विजन देश के लिए होना चाहिए।अमूमन सरकारे
चुनाव जीतने के नजरिए से काम करती है। 1992 में नरसिम्हा राव के मंत्री मंडल में मनमोहन सिंह भी वित्त मंत्री थे उस दौर में मनमोहन सिंह ने जी एस टी लागू किए जाने की आवश्यकता जताई थी। उसके बाद वे 2004 में 2014 दस साल तक प्रधान मंत्री रहे लेकिन उन्होंने जी एस टी लागू नही किया क्योंकि यूरोप ने जी एस टी लागू किया लेकिन सरकार दोबारा सत्ता में लौट कर नहीं आ पाई। मनसुख मंडाविया ने कहा मैं उस मीटिंग का गवाह रहा हूं मोदी जी ने सरकार रिपिट नही होने के खतरे को जानते हुए भी देश को सर्वोपरी मानते हुए उन्होंने जीएस टी को लागू किया। मोदी जी ने सरकार के पहले देश को रखा।पांच साल बाद सरकार रहे या न रहे लेकिन दल से पहले देश को रखना चाहिए। पिछले महीने जी जी जी एस टी से 1 लाख 79 हजार करोड़ रुपए टैक्स संग्रहण हुआ। यह राशि देश के विकास में खर्च की जा रही है। आज विश्व भारत की चर्चा कर रहा है। कोविड के समय पूरा देश मोदी सरकार को आशा भरी नजरो से देख रहा था। मोदी जी ने हाई लेबल मीटिंग बुलाई जिसमे देश के वैज्ञानिक शामिल थे। सबने कहा अज्ञात वायरस है।इसका व्यवहार नही मालूम । वैक्सीन के रिसर्च में 15 साल का समय चाहिए क्योंकि बहुत से चरणों में उसका ट्रायल होता है। मोदी जी ने कहा देश में अपार शक्ति है। मोदी जी ने साइंटिस्ट को भरोसा देते हुए आप प्रयास शुरू करे सफलता आपकी असफलता मेरी रहेगी। इसका नतीजा यह हुआ कि 20 जनवरी 2020 को पहला भारतीय वैक्सीन विकसित कर उपयोग में लाया। लॉक डाउन की अवधि मे 12-12 घंटे काम कर आगमी 25 सालो का विजन तैयार किया। अमृत काल में 5 प्रण के जरिए हिन्दुस्तान को कहां पहुंचाना है ये हमने तय किया। पहला प्रण विकसित भारत विकास शील देश बनाना।
दूसरा प्रण देश से गुलामी के प्रतिको को खत्म करना। अंग्रेजो ने पलियामेंट बनाई हमने उसे खत्म कर नया बनाया। पहले लोग ताजमहल देखने जाते थे आज अक्षर धाम देखने जाते है। राज पथ को कर्तव्य पथ मे बदला।तीसरा बड़ा कर्तव्य है अपने अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना। अफसर नेता ही देश बदले यह जरूरी नही है हम सबका बल्कि 140 करोड़ लोगो का कर्तव्य है कि देश के लिए काम करे। एक व्यक्ति का एक कदम और 140 करोड़ वासियों का एक एक कदम 140 करोड़ कदम देश की आगे के जा सकता है बस हमे सम्मिलित प्रयासों की जरूरत है।
माईनस डिग्री के ग्लेशियर में खड़ा सैनिक भी देश के लिए ही अपना योगदान दे रहा है। सभी ये प्रण ले कि अपना काम समय से ईमानदारी से करना है। अपने विरासत से इतिहास से संस्कृति और परंपरा सीखने की सलाह देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अपने अपने पुरखों से प्रेरणा लेनी है। आपका मतदान भी अनिवार्य होना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में जुटी हुई पार्टी के लिए होना चाहिए। आपकी वैचारिक ताकत भी हमे सही दिशा में काम करने की प्रेरणा देती है। आयोजन का मंच संचालन मुकेश जैन एवम आभार व्यक्त रत्थू गुप्ता ने किया। ववरिष्ठ जन संवाद आयोजन के प्रभारी आशीष ताम्रकार थे।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

नरेंद्र मोदी मोबाइल का उपयोग नही करते
कार्य क्षेत्र में सबसे अधिक मोबाइल का उपयोग भारत में किया जाता है जबकि जो देश नही करते वो हमसे आगे है और नरेंद्र मोदी जी को मोबाइल का सार्वजनिक उपयोग करते किसी ने नहीं देखा पहली बार ओडिसा रेल दुर्घटना के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा के मामले में मुझसे चर्चा की थी।

स्वास्थ्य मंत्री को दिए सुझाव

वरिष्ठ नागरिक जन संवाद के दौरान मौजूद गणमान्य लोगो ने अलग अलग विषय को लेकटन स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडा विया जी को सुझाव दिए सभी सुझावों को सुनकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उन पर राय रखी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य तेजी से जारी…वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों...

ऑक्सीजोन, नालंदा परिसर सहित बुनियादी ढांचे के कार्य तेजी से प्रगति पर समय-सीमा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-वित्त मंत्री...

More Articles Like This

error: Content is protected !!