गंगा जल की झूठी कसम खाकर कांग्रेस ने जनता के सामने विश्वास खोया :- ओपी

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

मोदी की गारंटी के सामने भूपेश के भरोसे ने दम तोड़ा

जाति जनगणना की मांग करने वाले राहुल जी पहले अपनी जाति बताए

पूर्व आईएएस अधिकारी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चैधरी ने कल खरसिया में राहुल गांधी के दौरे के दौरान ईडी की जद में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम आने के बाद एक बार भी जिक्र नही करने के मामले में राहुल गांधी को जमकर घेरा है। साथ ही साथ उन्होंने राहुल पर देश में जातिवाद का जहर घोलने का भी आरोप लगाया है। मीडिया को दिए सवालों के जवाब में ओपी चैधरी ने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार के लिए एटीएम बना दिया। रेत में माफिया, सीमेंट में माफिया, शराब और पीएससी के अलावा सब जगह माफिया राज स्थापित कर दिया है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पर ही चार्जशीट है, मुख्यमंत्री पर ईडी ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर पांच सौ आठ करोड रुपए लिए जाने का आरोप लगाया है।प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सचिव कमीशन खोरी कर रहे है। कांग्रेस के नेताओ ने लांच सालो में ट्रांसफर उद्योग विकसित कर लिया।ओपी चौधरी ने कहा कि गांधी परिवार छत्तीसगढ़ को एटीएम की तरफ उपयोग करता है इसलिए प्रदेश में पोषित हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ चुप्पी साध रखी है। राहुल गांधी को अगर जाति की ही बात करनी है तो सबसे अपनी जाति और सरनेम का इतिहास बताता चाहिए ।
मोदी जी पिछड़े वर्ग से आते है और पिछडा वर्ग के व्यक्ति को भाजपा ने प्रधानमंत्री बनाया है। मोदी जी को जब राष्ट्रपति बनाने का अवसर पर मिला तब उन्होंने पहला राष्ट्रपति दलित समाज से बनाया है। जब दूसरी बार उन्हें मौका मिला तब उन्होंने एसटी समाज की एक महिला को राष्ट्रपति बनाकर ऐतिहासिक फैसला लिया। जबकि कांग्रेस को 50 साल तक मौका मिला तब उन्होंने किसी दलित आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति नही बनाया।
जहां तक प्रतिनिधित्व देने की बात है तो सही मायने में भाजपा ही प्रतिनिधित्व देती है।राहुल गांधी हवा में तीर चलाने का काम करते हैं। उन्हे पता ही नही है उनके पैरों की नीचे की जमीन छत्तीसगढ़ में भी खिसक चुकी है।

कांग्रेस के गढ़ खरसिया में राहुल गांधी की सभा के संबंध में ओपी चौधरी ने कहा कि खरसिया में भी इस बार भाजपा जीतेगी और वहां भी कमल खिलेगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार हैट्रिक प्रधानमंत्री बनाने हम सभी ने कमर कस ली है। नंदकुमार पटेल के हत्यारों को पकड़कर सामने लाने के सवाल पर ओपी चौधरी ने कहा कि भूपेश बघेल कहते थे मेरे जेब में सबूत है इन पांच साल के दौरान उनके वह सबूत कहां गए। पूरी तरह से झीरम के शहीदों के साथ कांग्रेस ने न्याय नही किया है। झीरम के शहीद हम सभी के लिये शहीद हैं। हम सब यहां की सच्चाई को सामने लाने प्रतिबद्ध हैं। दुर्भाग्य की बात है कि जो लोग जेब में सबूत होनें की बात कहते थे उन्होंने पूरे पांच साल सरकार रहते इस विषय पर कोई बात नही की।

बहरहाल ओपी चौधरी द्वारा उठाये गए सवालों के जवाब में अभी तक किसी भी कांग्रेसी ने पलटवार नही किया है। जिससे लगने लगा है कहीं न कहीं भूपेश बघेल को लेकर कांग्रेस ज्यादा बयानबाजी नही करना चाहती।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This