सट्टे के पैसे से चलने वाली भूपेश बघेल की सरकार युवाओं के साथ कर रही धोखाधड़ी…ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

बार बार जाति जनगणना की बात कहने वाले राहुल गांधी पहले अपनी जाति बताए

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री और भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर ओपी चौधरी ने तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जमानत पर घूम रहे कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठा बताकर प्रदेश के किसानों का अपमान किया है। राहुल गांधी बताएं कि उन्हें 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी पर आपत्ति क्यों है? आदिवासी और ओबीसी के नाम पर ओछी राजनीति करने वाले एवम बार बार जन गणना की मांग करने वाले राहुल गांधी जी को यह भी बताना चाहिए कि वे किस जाति से हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी समुदाय से हैं। देश की प्रथम नागरिक आदिवासी समुदाय से हैं। 23 हजार करोड़ रुपए न्याय योजना पर खर्च करने का दावा करने वाले राहुल गांधी ने क्यों नहीं बताया कि उनके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा के प्रमोटरों से 506 करोड़ रुपए क्यों लिए ? सट्टे के पैसे से चलने वाली सरकार युवाओं के साथ न्याय नहीं कर सकती। राहुल को सार्वजनिक मंच से यह भी बताना चाहिए था कि कुछ युवाओं को भत्ता देकर उनकी बेरोजगारी का मखौल उड़ाने वाली प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने एक ओर पीएससी भर्ती में घोटाला कर प्रदेश के हजारों युवाओं के साथ अन्याय कर रही हैं। दूसरी तरफ लाखों युवाओं, दैनिक मजदूरों, विद्यार्थियों को ऑनलाइन सट्टा खिलाकर सैकड़ों करोड़ रुपए लूटे। भूपेश बघेल जिस संभाग से विधायक चुने गए उसी संभाग के सिपाही से लेकर पुलिस के अधिकारियों को सट्टे के रैकेट में शामिल किया गया। एक मामूली ड्राइवर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सट्टे के करोड़ों रुपए पहुंचाने का आरोप लगाता है राहुल गांधी
इस मसले पर शर्मिंदा क्यों नही है? प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। गोबर, खाद के नाम पर किसानों से लूटने, युवाओं को शराब और सट्टा की लत लगाने वाली कांग्रेस सरकार को जनता अब सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This