भाजपा सरकार बनते ही ओपी ने किया जन समस्याओं को दूर करने का ठोस वादा

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

पुसौर मंडल वासियों ने किया ओपी का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत

आपका बेटा आपका भाई लड़ता रहेगा आपके हक की लड़ाई

रायगढ़ / भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने जनसंपर्क दौरे के तहत पुसौर मंडल में दौरा किया। ग्राम लंका पाली में भगवान मंदिर में पूजा – अर्चना कर मत्था टेका। ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत करते हुए ओपी को अपार समर्थन देने की बात कही। बाजे – गाजे, पुष्पहार व तिलक आरती से भावभीना स्वागत किया गया।श्री चौधरी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा ऐसा कोई सगा नही जिसे कांग्रेस ने ठगा नही। लेकिन भाजपा का संकल्प पत्र किसानो महिलाओ युवाओं के लिए खुशहाली लेकर आएगा। 17 नवंबर को कमल छाप के बटन दबाकर विजयी बनाने का अनुरोध करते हुए ओपी ने कहा ऐ दिन कमल छाप म बटन दबाके हमर भाजपा ल ऐ दारी भरपूर साथ दिहा अऊ प्रचंड बहुमत ले भाजपा के सरकार बनाहा। मैं आप मन के गाँव के बेटा हंव आशीर्वाद मांगे आयहंव मोला पूरा विश्वास हे आप सब झन के जरुर आशीर्वाद मिलही। भूपेश बघेल के भ्रष्ट कांग्रेस सरकार हर पांच साल के लिए मौका पाइस अऊ सब्बो चीज म घोटाला करके सिर्फ अपन कांग्रेस के जेब भरीस हे। ऐ बात ल सब्बो आदमी जानगिन हें। अब धोखा मत खाहा मैं आप मन ल जगाए आए हंव, जाग जावा। हमर भाजपा के सरकार बनते ही आप मन के जो भी समस्या रही ओला पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करबो ऐ मोर वादा हे अऊ मैं अपन वादा पूरा करे बर भरपूर हर संभव प्रयास करिहंव बस ऐसे ही साथ, समर्थन अऊ आशीर्वाद देवा। वहीं ग्रामवासियों ने ऐती ओति चारो कोति, हमारा विधायक कैसा हो ओपी भैया जैसा हो के नारे से सभास्थल गुंजायमान हो गया। इसके पश्चात उन्होंने नंदेली में ग्रामवासियों को संबोधित कर उनसे मिलकर आशीर्वाद लिए। वहीं इस अवसर पर शहर से अरुण कातोरे, मनोज शर्मा, अफरोज डायमंड,सूरज शर्मा व लंकापाली के राजू पटेल, यादराम पटेल, दिनेश पटेल, उमेश पटेल, संजीव पटेल, शुभम पटेल, अमृत चौहान, हरिशंकर सिदार, चंद्र हास सिदार, रिषि सिदार, रुपेंद सिदार, चमरा चौहान, पदुम लाल चौहान, सुनील सिदार, ईश्वर सिदार, चित्रसेन सिदार, टीकाराम पटेल व नंदेली के बसंत पटेल, रमेश, मनोज पटेल, लंका पाली देव चौधरी, सुरेश चौधरी, गोवर्धन चौधरी सहित अनेक लोगों की उपस्थिति रही।

आज जन सम्पर्क कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी जूटमिल चक्रधर नगर दक्षिण मंडल में हेमू कॉलोनी चौक, मुकुट नगर सिंधी कॉलोनी,कमला नगर,बेलादुला मेनरोड, बेलादुला मेनरोड,पहाड़ पारा मेनरोड,मालीपारा,मोदीनगर, बोर चौक,शारदा चौक,बैंक कॉलोनी ,संजय नगर,हाउसिंग बोर्ड,सेठीनगर,सिंधी कॉलोनी,कसेर पारा,चक्रधर नगर चौक के बाद अपराह्न लोइंग मंडल में,विश्वनाथपाली,भोजपल्ली,लोइंग,महापल्ली,सियार पाली,कारी छापर में कार्यकताओं एवम मंडल पदाधिकारीयो के साथ जन संपर्क में रहेंगे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This