आम जनता त्रस्त है कांग्रेस सरकार भ्रष्ट है :- ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- जनसंपर्क के दौरान भाजपा विधायक प्रत्याशी ओपी चौधरी हर दिन आम जनता से मिलकर सहयोग के लिए आशीर्वाद माँग रहे हैं। आम जनता जगह जगह भावभीना स्वागत कर रही। आज कोड़ातराई मंडल के नावापाली मंदिर में माथा टेक कर जन संपर्क की शुरूआत की।उन्होंने ग्रामीणों को अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चला रही है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसी स्थिति से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस सरकार को बदलना जरुरी है। आने वाली पीढ़ी के भाई – बहनों के भविष्य को बेहतर बनाने उनका नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर ले जाने का विजन मेरे पास है। कांग्रेस सरकार ने जो झूठे वादे किए थे जनता सब जान चुकी है।

बेरोजगारी भत्ता देने की बात करने वाली सरकार ने पांच साल भत्ता नही दिया भाजपा के विरोध के बाद कुछ लोगो को नाम मात्र का भत्ता दिया जा रहा। माताओं व बहनों से शराबबंदी करने, महिला स्वसहायता समूह का कर्जा माफ करने का वादा किया गया था। सत्ता में आने के बाद सरकार ने भुला दिया।वहीं आंगनबाड़ी की दीदी बहनों का रेडी टू इट चलाती हैं उनके काम को कमीशन खोरी के लिए छिनने का पाप कांग्रेस की सरकार ने किया है। बुजुर्गों को एक हजार पेंशन देने का वादा सरकार ने पूरा नही किया।इसी तरह किसानों को रकबा कटौती कर किसान भाइयों को परेशान किया गया।धान खरीदी में 2800 रुपये में 2200 रुपये मोदी सरकार दे रही। दो रुपए में गोबर को खरीद कर दस रुपए में कंकड – पत्थर मिलाकर किसानों को पुनः बेच रहे हैं। वहीं 266 रुपये की यूरिया को 700 रुपये में बेचा जा रहा है। इस तरह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त है। इसलिए कांग्रेस की सरकार को इस बार हम सभी को मिलकर बदलना ही होगा। ओपी ने कहा कि जनता की सेवा करने के पावन उद्देश्य से ही कलेक्टर का पद त्याग कर राजनीति में आया हूँ। मुझे विश्वास है आपका आशीर्वाद और साथ अवश्य मिलेगा।
श्री चौधरी ने आज नवापाली, बोइरडीह,बिंजकोट, तिलाईपाली धनुआडेरा, एकताल, झारापारा सहित अनेक क्षेत्र का दौरा किए उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास केड़िया, गौतम अग्रवाल, अफरोज डायमंड, सूरज शर्मा, श्याम गुप्ता सहित अनेक ग्रामवासियों की विशेष उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This