मशाल रैली निकाल कर 17 नवम्बर को मतदान के लिए किया अपील…चला रायगढिय़ा, वोट देवईया का रैली में गूंजा नारा

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़, 1 नवम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में मतदाता जन जागरूकता अभियान के तहत बोईरदादर स्टेडियम से जिला प्रशासन एवं एनएसएस के विद्यार्थियो ने मशाल रैली निकाली।

जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्दर यादव ने कहा कि मशाल रैली निकालने का उद्देश्य मतदाताओं को जागरुक करना एवं आगामी 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करना हैं। एनएसएस के विद्यार्थियों ने मशाल रैली के माध्यम से जनसामान्य को शत-प्रतिशत वोटिंग हेतु अपील की। रैली में चला रायगढिय़ा, वोट देवईयां का नारा गूंजा।
आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नये मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना एवं लोगों से शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करना था। इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डो में जहां वोटिंग प्रतिशत कम है वहां विभिन्न आयोजनों के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा परिजनों को पत्र लिखकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर रायगढ़ जनपद सीईओ श्री राजेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला, जिला मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल, मास्टर ट्रेनर श्री विकास रंजन सिन्हा, श्री भुवनेश्वर पटेल आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This