धूमधाम से मनाया गया जगन्नाथ पाणिग्राही का जन्मदिन, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने दी जन्म दिन की शुभकामनाएं एवं बधाई

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ (सरिया)।भाजपा रायपुर संभाग के सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही के जन्मदिन मंगलवार को सरिया मण्डल भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम से मनाया। भाजपाइयों द्वारा श्री पाणिग्राही को लड्डुओं से तौला तथा उनके नाम पर भण्डारे का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने सरिया के भीखमपुरा पहुंचकर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए और श्री जगन्नाथ पाणिग्रही को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर स्वामी शिवानंद विद्यापीठ एवं गौसेवा आश्रम भीखमपुरा में लोगों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।
भगवान सत्यनारायण पूजा,यज्ञ हवन एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ श्री पाणिग्राही ने अपने दिन की शुरुआत की।

उन्होंने बुजुर्गो और उम्रदराज लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं उनके समर्थकों और प्रशंसकों ने फूलमाला, पुष्प गुच्छ व अन्याय उपहार भेंट कर अपनी खुशी का इजहार किया।
क्षेत्र के अलग-अलग सामाजिक संगठनों,भाजपा के सरिया,बरमकेला, लेन्ध्रा,पुसौर एवं रायगढ़ से पधारे प्रदेश/जिला/मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी प्रत्यक्ष रूप से श्री पाणिग्राही को बधाई दी। प्रदेश से लेकर स्थानीय दिग्गज नेताओं ने भी फोन और व्यक्तिगत रूप से श्री पाणिग्राही के उज्जवल भविष्य की कामना करते अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,जिला भाजपा मंत्री रत्थु लाल गुप्ता,कैलाश पण्डा,मोहित सतपथी, परदेशी प्रधान,चूड़ामणि पटेल, राधामोहन पाणिग्राही,गोविंद अग्रवाल,अरूण शराप,जुगल अग्रवाल,सेवक पटेल,शशी डनसेना, राधाकांत देहरी,रामकुमार नायक,मुरारी नायक समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

बता दें कि लगभग चार दशक से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले जगन्नाथ पाणिग्राही के संघर्षो को याद करते हुए बताया गया कि वे प्रदेश की राजनीति में एक चर्चित चेहरे हैं। पार्टी के प्रति उनकी कार्यशैली बेहद लोकप्रिय रही है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य होने के अलावा हाल ही में वह रायपुर संभाग के सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This