spot_img
Thursday, June 18, 2026

भाजपा का दोकडा मण्डल में विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मलेन सम्पन्न…भाजपा में हुए शामिल, विजय का हुआ शंखनाद

spot_img
Must Read

दोकडा। पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत दोकडा मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ का विशाल *विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मलेन* का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ।
पत्थलगांव विधान सभा प्रत्याशी गोमती साय ने कहा की आज वह समय आ गया है। जब आप सब लोगों को कांग्रेस की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है। आज यंहा से संकल्प लेकर जाना है कि पांच साल के कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य पच्चीस साल पीछे चला गया है। श्रीमती साय ने कहा कि अगर कोई खेत को पाच साल नही होती है तो  वह पूरा खेत बर्बाद हो जाता उसी प्रकार आज हम आदिवासी लोग हो गए । समय आ गया है। अभी मौका भी अच्छा है और अवसर भी है ऐ दारी बदलबों की बात कही । गोमती साय ने कहा कि आप लोगो की उपस्थिति को देखकर आज विश्वास हो गया है कि इस बार बदलाव हो कर रहेगा। कांग्रेस के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं गांव की बेटी है| और अपने मायके के विधान सभा क्षेत्र की प्रतिनिधित्व करने आई है। आप अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
कार्यकता की जंगी विजय विश्वास सम्मेलन कार्यक्रम में सालिक साय ने अपने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस की लाबरा सरकार, झूठ का पुलिंदा है। ये हमेशा झूठ बोलकर ही राज्य करना चाहता है । श्री साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गिनती कराते हुए कहा की भाजपा की सरकार जो योजना चलाया उसे कांग्रेस की सरकार बंद कर दी है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी जी ऐसे प्रधान मंत्री है जो भगवान के मकान से पहले गरीबों को प्रधानमंत्री आवास पहले दिया । फिर राम लल्ला जी को उनके मंदिर में बिटाया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए।
कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए ग्रामीण मंडल के प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया ने भी कांग्रेस के विधायक को गूंगा बेहरा करार दिया। उन्होंने कहा की कांग्रेस के विधायक विकास के लिए कही भी अपनी आवाज नही उटाया । जो आज पत्थलगांव में विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि ग्राम पंचायत के फंड जो केंद्र सरकार देती है। उसे भी अपना नाम का पत्थर लगवाने के लिए नहीं शरमाते नही है। केंद्र की योजना रुबल मिशन के कामों पर भी अपना फंडिंग बताते है।
कुनकुरी विधानसभा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप लोगो को भाजपा पर विश्वास दिखाना है गोमती साय को अपना आशीर्वाद अपने वोट के रूप में देना है।
जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भी कांग्रेस की निकम्मी सरकार को कोसते हुए कहा कि आज हम विजय विश्वास सम्मेलन में शपथ लेके जाएंगे की हर घर में भाजपा के कमल को खिलाएंगे उन्होंने कांग्रेस की झूठे वादा को गिनना शुरु किया। सरकार नारवा घुरवा में केंद्र की पैसा को दुरुपयोग कर रही है। कार्यकर्ताओं को चार्ज कर कांग्रेस की झूटी सरकार को उखाड़ फेक देने की बात कही है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिव शंकर पैंकरा, कोषाध्यक्ष राम गर्ग, सुनील अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, मनीष अग्रवाल, आनंद शर्मा, उमा शंकर भगत, रत्थु राम नाग, रवि परहा एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता ने दिखाया एकता, विश्वास एवं शक्ती का प्रदर्शन।

भाजपा में इन्होंने किया प्रवेश
कृत नारायण, परमिला बाई, विशेश्वर चक्रेश, राजू चौहान, सोमारी बाई, सेवानंद सीदार, बादल डनसेना,

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!