संस्कार स्कूल मे टीचर्स ट्रेनिंग का आयोजन सीबीएसई द्वारा आए ट्रेनर ने दिया तकनीकी ज्ञान

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के माध्यम से आए ट्रेनर्स ने बुधवार को स्कूल के शिक्षक व अन्य को क्लासरूम के शैक्षणिक गुण के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। संस्था की शिक्षिका रत्नेश मेहरा ने बताया कि सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन श्रीमती माया मिश्रा एवं विशाल पांडे शिक्षक ट्रेनिंग सेमीनार मे उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ मे प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने वेलकम स्पीच दिया। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने ट्रेनिंग का महत्व एवं उसकी आवश्यकता पर रौशनी डालते हुए कहा कि जीवन के हर पथ पर प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है। शिक्षक के रूप में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। अतिथियों का सम्मान करने के पश्चात हैप्पी क्लास रूम एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस दौरान अनेक एक्टिविटी के माध्यम से शिक्षकों को बच्चों से जुडऩे का, उन्हें खुश रखने का, खेल-खेल में सिखाने की जानकारी दी गई। अंत में शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरीत कर आभार प्रदर्शन शिक्षिका रत्नेश मेहरा, संचालन शिक्षिका अर्चना त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान एक्टिंग डायरेक्टर सी पी देवांगन सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This