विधायक प्रकाश नायक को कांग्रेस विधायक प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में दिखा भारी उत्साह,हजारों की संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता,बधाई देने लगा लोगो का तांता

spot_img
Must Read

रायगढ़  / कांग्रेस पार्टी द्वारा विधायक प्रकाश नायक को फिर एक बार अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही रायगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में जश्न का माहौल देखने को मिला।जहा कांग्रेसी कार्यकर्ता एक दूजे को बधाई देते व आतिशबाजी के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे थे।वही विधायक प्रकाश नायक को सुबह से ही बधाई देने कार्यकर्ताओ का तांता लगा रहा।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी से विधायक प्रकाश नायक महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास उन्हे माल्यार्पण करने पहुंचे।जिसमे हजारों की संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों हजारों कार्यकर्ता भी विधायक के साथ शामिल हुए। जहा विधायक द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया। जहा हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता विधायक के साथ गांधी प्रतिमा पहुंचे।वही इस दौरान कांग्रेस से दावेदारी करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ में डॉक्टर राजू अग्रवाल,संगीता गुप्ता ,अरुण गुप्ता,बलबीर शर्मा,जयंत ठेठवार,सलीम नियारियां,सहित कई दिग्गज नेता एक ही मंच पर नजर आए।जिन्होंने विधायक प्रकाश नायक को शुभकामनाए प्रदान की।वही सभी कांग्रेसी दिग्गज नेता कांग्रेस को जीत दिलाने संकल्पित नजर आए।

जिले की चारो सीटो पर जीत दर्ज कराएगी कांग्रेस- विधायक प्रकाश नायक


गौरतलब हो कि कांग्रेस पार्टी द्वारा रायगढ़ विधानसभा से विधायक प्रकाश नायक के नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला।जहा गुरुवार की सुबह हजारों की संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी में कार्यकर्ताओ का हुजूम देखने को मिला।वही इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि कांग्रेस पार्टी एक संवैधानिक पार्टी है।जहा प्रत्याशी घोषणा के पश्चात समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने एकजुट हो जाते है।वही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों का आभार जताते हुए जिले से 4 विधानसभा सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डालने का दावा किया गया।इस दौरान समूचा शहर विधायक प्रकाश नायक जिंदाबाद के गगनभेदी नारो से गुंजायमान नजर आया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This