spot_img
Thursday, August 6, 2026

विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में पूर्वांचल क्षेत्र के दो सेक्टरो की बैठक संपन्न, भाजपा की महंगाई नीति पर जमकर गरजे कांग्रेसी जनप्रतिनिधि

spot_img
Must Read

रायगढ़- भाजपा की मोदी सरकार महंगाई कम करने का वादा कर केंद्र में सरकार बनाई थी।परंतु केंद्र में मोदी सरकार के आते ही महंगाई आसमान छू रही है।कांग्रेस के शासन में जहा पेट्रोल डीजल,रसोई गैस की कीमतों पर अंकुश लगा था।वही आज इन सबकी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम जुर्रडा के इकोपार्क में आयोजित पूर्वांचल क्षेत्र की सेक्टर बैठक के दौरान कही गई।वही उन्होंने बताया की पूर्वांचल क्षेत्र हमेशा से ही कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है।जहा से मुझे हमेशा से ही आप लोगो का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है।15 वर्षो के भाजपा शासन में हमेशा किसानों के साथ ठगी को गई।जहा भाजपा द्वारा धान की कीमत बढ़ने का वायदा तो किया गया।परंतु 15 वर्षो बाद भी 14 सौ 68 रुपए से कीमत आगे नहीं बढाई गई।इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ,बिजली बिल हाफ,के साथ ही

 किसानों के धान की कीमत में वृद्धि का वायदा किया गया था।जिसे प्रदेश में कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार बनते ही पूरा किया गया।जहा भूपेश बघेल सरकार द्वारा 3 वर्षो तक 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत प्रदान किया गया।वही 3 वर्षो बाद अपने वायदे से बढ़कर 26 सौ 40 रुपए प्रदान करने का कार्य कर रही है।यही नहीं किसानों के हितों को ध्यान रखते हुए प्रदेश में दुबारा सरकार बनने पर 28 सौ रुपए प्रति क्विंटल प्रदान करने के साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का वायदा किया गया है।
नायक परिवार के विकास कार्यों से प्रभावित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण
गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में ग्राम जुर्रडा के इको पार्क में ब्लॉक कांग्रेस रायगढ़(पूर्वांचल) के सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया था।जिसमे महापल्ली और लोइंग 02 सेक्टर
21 बूथ के सैकडो कार्यकर्ता शामिल हुए।जहा कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व विधायक एवम मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर शक्राजीत नायक एवम विधायक प्रकाश नायक के विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए एक बार फिर विधायक प्रकाश नायक के पक्ष में प्रचार प्रसार कर प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया गया।साथ ही साथ केंद्र की भाजपा मोदी सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही महंगाई नीति से भी अवगत कराया गया।जिसे लेकर न केवल कार्यकर्ता बल्कि आमजन में भी खासा रोष देखने को मिल रहा है।
इनकी रही उपस्थिति
आयोजित बैठक में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,विशेष सलाहकार कमल प्रधान,आशीष चौबे,चंदन दास,ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव प्रधान, सेक्टर प्रभारी अनवर हुसैन, सेक्टर प्रभारी प्रदीप सा, पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज गुप्ता, उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा,जिला सचिव रवि गुप्ता,,पंचनंद मिश्रा, टीकराम पटेल,सरपंच सूरत पटेल,सरपंच मिथलेश नायक,उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, दयानंद यादव, देवानंद प्रधान,विनीत गुप्ता, जयंत गुप्ता, दौलत गुप्ता, योगेश साव सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ एवम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!