विभाष सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रहे…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सचिव विभाष सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में उनके समर्थकों के द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में लगातार पहुंचकर लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सचिव विभाष सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में पिछले कुछ महीनों से प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पुरजोर कोशिश की जा रही है। प्रतिदिन विभाष सिंह ठाकुर के समर्थक शहर से लेकर गांव-गांव पहुंचकर हर घर तक सरकार की योजनाओं और उनके द्वारा दिये गए सराहनीय कार्यो के बारे में अवगत कराया जा रहा है। शताधिक संख्या में कल युवाआंे का काफिला शहर के वार्ड नंबर 4 5 के अलावा कटंगपाली, विश्वासपुर, बोन्दा, नावापाली, बिंजकोट, एकताल पहुंची। इसके अलावा

 पडीगॉव, नवापारा, बासन पाली,आरमुडा, पुसौर सरिया ब्लॉक साथ ही पूर्वांचल में बेलरिया, बनोरा पहुंचकर घर-घर सरकार की योजनाओं को पहुंचाया गया। ऐन चुनाव के समय विभाष के द्वारा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराकर सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है जिसकी लगातार प्रशंसा भी हो रही है।
इस दौरान महेश कुमार,बाबा भट्ट,जयकिशन,अनीश कुमार साव,सत्यम प्रधान,विनोद दास,गुलशन सिंह, अनिल भट्ट,सुरेंद्र सिंह,सूरज महंत,विश्नाथ साव,सुनील खूंटे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This