अग्रसमाज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन रक्तदान शिविर आज…होटल आशीर्वाद में सुबह 10 बजे नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा शुभारंभ

spot_img
Must Read

रायगढ़ / : नगर के अग्र समाज द्वारा महाराज श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का आयोजन अक्टूबर माह के दूसरे सफ्ताह में होना था। परंतु नगर में फैली डेंगू की बीमारी को देखते हुए पूर्व में ही समाज ने शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। ताकि शिविर के माध्यम से डेंगू से पीड़ित मरीजों की सहायता हो सके। अग्र समाज के सदस्य प्रकाश निगानिया ने बताया कि 26 सितंबर मंगलवार को होटल आशीर्वाद में महाराजा अग्रसेन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का सुबह 10 बजे नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों के कारक कमलों द्वारा शुभारंभ होगा और शिविर शाम 4:00 बजे तक चलेगा।अग्रसमाज द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में नगर का कोई व्यक्ति जाकर रक्तदान कर सकता है साथ ही रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति एवं श्री अग्रसेन सेवा संघ ने नगर के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक रक्तदान कर पुण्य भागी बने।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कचरा गाड़ी पर मुख्यमंत्री का होर्डिंग! घरघोड़ा में ‘सुशासन तिहार’ के प्रचार का अनोखा अंदाज, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रायगढ़ जिस गाड़ी में घर-घर से कचरा उठाया जाता है, उसी पर मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार का होर्डिंग लगाकर...

More Articles Like This