बड़ी खबर…लगातार हो रही बारिश से महानदी का जल स्तर बढ़ा…एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित बाढ़ जैसे हालात…चंद्रपुर सरिया बरमकेला मार्ग हुआ बंद

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ / बीते एक सप्ताह से अधिक लगातार मूसलाधार बारिश से महानदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे महानदी के आसपास बसे गांव में पानी घुस गया है। लगातार तीन से चार दिनों से भारी बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।

विदित हो कि सावन महीने के जाते ही छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो रही है। जिससे रायगढ़ जिला भी अछूता नहीं रहा है। पिछले एक सप्ताह से अधिक लगातार हो रही बारिश से महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। चंद्रपुर, सरिया, बरमकेला, पोरथा, के आसपास जितने भी गांव बसे हैं सभी में पानी घुस गया। बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं तथा चंद्रपुर से सरिया बरमकेला मार्ग हुआ बंद। इस बारिश से एक दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं। धीरे-धीरे पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। 

कई गांव में अलर्ट जारी किया गया है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंद्रपुर के आसपास बसे हुए गांव में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। कई गांव में पानी घुसने की वजह से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसकी जानकारी मिली है। इस भारी बारिश से किसानों को भी फसलों का नुकसान उठाना पड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हीराकुड डैम के गेट खुलने के बाद कुछ हद तक पानी का जल स्तर कम हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी चार सहकारी...

More Articles Like This