spot_img
Saturday, July 4, 2026

गांव गांव तक कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रहे…धुआंधार जनसंपर्क…कार्यशैली के विपक्षीदल भी कायल…विभाष सिंह

spot_img
Must Read

रायगढ़। कहते हैं की रायगढ़ जिले में राजनीति से जुड़े मुद्दे को या फिर किसी कार्य को मूर्त रूप तक अगर पहुंचाना है तो इसकी कला जिले के फायर ब्रांड नेता विभाष से सीखा जाना चाहिये तो कोई गलत नहीं होगा। एक दो बार नही बल्कि कई दफे विभाष ने अपने अलग और अनोखे कार्यो की बदौलत अपनी अलग पहचान बनाते आ रहे हैं, जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा होती है।
इन दिनों विभाष सिंह ठाकुर प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ काँग्रेस कमेटी द्वारा अपने सरकार के द्वारा बीते 5 सालों के द्वारा किये गए कार्यो को आम लोगो तक पहुंचाने का कार्य अलग तरीके से कर रहे,प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को बताया जा रहा!लोग खुले दिल से विभाष की तारीफ करते नही थक रहे,ऐसा भी नेता है रायगढ़ जिले में जिसकी सोच को न कोई समझ सकता है और न ही उससे बेहतर कोई कार्य कर सकता है। यहां तक कि विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता भी इस युवा नेता की सोच को सलाम करने से पीछे नही रहते बल्कि उनके किये हुए कार्यो की तारीफ करते आ रहे हैं , साथ ही साथ यह भी कहते हैं कि विभाष की कार्यशैली ही कुछ अलग है, अपने अनोखे अंदाज में काम करता है और मैदान मार जाता है।

विधानसभा चुनाव की तिथि पास आते ही कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता इन दिनों अपने कार्यो का बखान करते हुए पार्टी से टिकट पाने पूरा जोर आजमाइश करने में जुटे हैं। परंतु इन सब से परे हटकर विभाष सिंह ठाकुर लगातार शहर के हर गली मोहल्लों के अलावा हर गांव में जनसंपर्क अभियान जारी रखते हुए कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। विभाष के इस कार्य की एक बार फिर से न केवल जिले को आम जनता बल्कि दूसरी पार्टी भी तारीफ करने से पीछे नही,विपक्षियों का कहना है कि विभाष के इस धुँआधार जनसंपर्क का कोई जवाब नही, एक बार फिर विभाष अपने कार्यो की बदौलत सब को पीछे छोड़ गया।

Latest News

साय सरकार के नेतृत्व में ओपी के प्रयासों से लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में बह रही विकास की बयार:- दीपक सिदार

DMF मद से 6 प्रमुख सड़क एवं 3 अन्य विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, 21.95 करोड़ की लागत से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!