रायगढ़ अंचल वासियों को एक 1 बजे कोड़ातराई चलने का निवेदन : सुनील रामदास

spot_img
Must Read

आप और हम चलते हैं मोदी जी को सुनने : सुनील रामदास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा
रायगढ़ में उमंग और उत्साह की नई लहर: प्रधानमंत्री मोदी जी की आमसभा में जुटेंगे हजारों!

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। रायगढ़ की जनता के लिए शुभ समाचार है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ अंचल में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। उनकी इस विशेष यात्रा पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का आधारशिला रखने का अवसर भी होगा।

14 सितंबर को कोड़ातराई एयरपोर्ट में विशाल आमसभा के लिए सभी तरह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सभा के लिए रायगढ़ ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में लोग शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री सुनील रामदास ने सभी नगर वासियों और क्षेत्र की जनता को इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होने की अपील की है। स्थानीय व्यापारी संगठन ने भी अपनी पूर्ण सहयोगिता देकर सभा में शामिल होंगे।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनील रामदास ने बताया कि शहर के सभी समाजसेवी संस्थाओं,धार्मिक और व्यापारिक संगठनों को आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने रायगढ़ नगर वासियों और क्षेत्र की जनता से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आम जनता से 12 बजे तक सभा स्थल पहुंचने के लिए कहा गया है।

जिले के प्रमुख व्यापारी संगठन ने अपने सदस्यों को प्रधानमंत्री जी की आम सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है, और इस दौरान उनके व्यापारिक गतिविधियाँ अस्थायी रूप से स्थगित होंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This