श्री अग्रसेन जयंती को लेकर आयोजन समिति द्वारा लगातार जोन बैठके प्रारंभ

spot_img
Must Read

गांधी गंज की बैठक में क्षेत्र की अग्र महिलाओं ने काफी उत्साह दिखाया आयोजन में शत प्रतिशत उपस्थित का आश्वासन दिया

रायगढ 13 सितम्बर : नगर के अग्र समाज द्वारा महाराज श्री अग्रसेन जयंती को लेकर तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी है। इसी कड़ी में लगातार अलग-अलग जोन के अग्र बंधुओं की बैठक ली जा रही है। ताकि समाज के आखिरी पंक्ति पर खड़े बंधु को आयोजन से जोड़ा जा सके। बुधवार को नगर के हृदय स्थल गांधी गंज में जोन की बैठक सत्यनारायण अग्रवाल (सत्तू भैया) के निवास पर क्षेत्र के अग्र बन्धुओं की बैठक आयोजित हुई। सभी ने जयंती को

 कैसे भव्य मनाई जाए इसके लिए अपने सुझाव दिए और जयंती में अपनी शत प्रतिशत उपस्थिति का आयोजन समिति को आश्वासन दिया। बैठक में श्री अग्रसेन सेवा संघ और आयोजन समिति के सदस्यो में मुकेश मित्तल कलानोरिया, प्रदीप गर्ग,संजय अग्रवाल (कार्ड), आयोजन समिति के प्रभारी बजरंग अग्रवाल (जूट मिल), सत्यनारायण अग्रवाल (सत्तू भैया), गोपाल बापोडिया, अंजनी अग्रवाल एवं महिलाओं में राम अग्रवाल,निकिता अग्रवाल ,रीमा अग्रवाल, संतोष बंसल,संजू बंसल, अरुणा बापोडिया, मंजू अग्रवाल, अलका अग्रवाल,वीणा डालमिया रूपाली गोयल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के बंधु उपस्तिथ थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This