मोदी की सभा के लिए सांसद गोमती का चाय वाले को न्यौता

spot_img
Must Read

सुबह सुबह चाय पोहे की दुकान पहुंची सांसद गोमती.. सभा में आने का अनुरोध कर बांटा निमंत्रण

रायगढ़ :- क्षेत्रीय सांसद गोमती साय आज सुबह स्टेशन चौक के समीप जलाराम नमकीन एवं लाला चाय वाले के यहां पहुंची और मोदी जी की सभा में आने का अनुरोध करते हुए निमंत्रण कार्ड वितरित किया। क्षेत्रीय सांसद गोमती साय को अपने मध्य पाकर लाला चाय के संचालक एवम जलाराम नमकीन के शैलेश चावड़ा भाव विभोर हो उठे।छाता मुड़ा से सायकल में आकर वर्षो से दूध बेचने वाले पटेल जी ने भी सांसद से सौजन्य मुलाकात कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा मोदी जी की सभा में का निमंत्रण सांसद के हाथो पाकर अभिभूत हो गया। सांसद गोमती ने यहां मौजूद लोगो से भी अनुरोध करते हुए निमंत्रण पत्र देकर सभा में आने का आग्रह किया। सांसद गोमती ने एक दिन पूर्व ही भाजपा कार्यालय से महात्मा गांधी रोड होते हुए राम निवास टाकीज चौक से सुभाष चौक तक महिला नेत्री शीला तिवारी मंजुलता नायक महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा शर्मा के साथ प्रतिष्ठानों में जाकर सभा में सम्मलिति होने का अनुरोध करते हुए निमंत्रण कार्ड वितरित किया।
गोमती साय मोदी जी को वैश्विक स्तर का नेता बताते हुए कहा नौ सालो से दिन रात परिश्रम के जरिए मोदी जी ने देश को विकास की नई ऊंचाई तक ले गए। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ज्ञानेश्वर सिंह गौतम एवम डिग्री लाल साहू मनोज शर्मा भी मौजूद रहे। मिडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों को भी सांसद गोमती ने मोदी की सभा में आने हेतु स्नेह पूर्ण निमंत्रण दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This