14 सितंबर को प्रधानमंत्री के रायगढ़ आगमन पर…एन एस यू आई युवा कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन…महासचिव राकेश पांडे के नेतृत्व में

spot_img
Must Read

14सितम्बर प्रधानमंत्री के रायगढ़ आगमन पर विभिन्न मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस एन एस यू आई करेगी विरोध प्रदर्शन
जिला कांग्रेस मे प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय व जिला अध्यक्ष आरिफ के नेतृत्व मे बैठक कर बनाई रणनीति।
एक और जहाँ प्रधानमंत्री की आगमन को लेकर तैयारियां जोर से चल रही है वही दूसरी और कांग्रेस की युवा विंग जो विरोध प्रदर्शन के लिए मशहूर है उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय मे अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेकर देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल डीजल के दाम और रेलवे की बर्बादी ट्रेनो की

 सालो से लेटलातिफी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध करने का फैसला लिया और कहा की आम जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है सामान्य वर्ग के व्यक्ति के लिए घर चलाना असम्भव हो रखा है, विश्व स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद भी भारत मे पेट्रोल डीजल मे दामों मे बेतहाशा वृद्धि की गयी है रेलवे जो आमजन के परिवहन का सबसे अच्छा माध्यम था आज वह बर्बादी की तरफ है कोई भी ट्रेन समय से नहीं चल रही है आमजनता ट्रेन मे सफर करने को लेकर त्राहिमाम कर रही है इस सबके जवाबदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है इसीलिए यूँका, Nsui के कार्यकर्त्ता काले कपड़े व काली पट्टी लगाकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगी, जिसमे सैकड़ो की संख्या मे युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This