अवैध शराब के विरुद्ध चौकी खरसिया की उम्दा कार्रवाई….

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

मारुति कार में शराब की तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार….

कार से 18 बोतल गोल्डन गोवा, 192 पाव देशी प्लेन और गोवा शराब बरामद….

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा मादक पदार्थ गांजा और शराब के अवैध तस्करी पर कार्यवाही के दिए निर्देशों एवं एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन पर चौकी खरसिया प्रभारी उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम द्वारा मुखबिर लगाकर आज शाम सत्यम ढाबा बाय पास रोड़ पर शराब रेड कार्रवाई किया गया जिसमें अवैध बिक्री के लिये कार में शराब लेकर जा रहे आरोपी को देशी व अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है ।

               जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 29.07.2022 के शाम चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम को पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध बिक्री के लिये भारी मात्रा में शराब लेकर मारुति कार में बायपास की ओर निकला है, तत्काल चौकी प्रभारी अपने स्टाफ प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, आरक्षक भूपेंद्र राठौर और मुकेश यादव के साथ सत्यम ढाबा के पास बायपास रोड़ में मुखबिर के बताये वाहन को घेराबंदी कर पकड़े । वाहन का चालक प्रमोद सिंह पिता जीवन सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी चांदमारी रायगढ़ को शराब रेड कार्यवाही की जानकारी देकर चौकी प्रभारी वाहन को चेक किये । वाहन के अंदर 99 पाव देशी प्लेन, 96 पाव अंग्रेजी गोवा स्पेशल तथा 18 बोतल अंग्रेजी गोल्डन गोवा मिला । भारी मात्रा में शराब परिवहन के संबंध में कोई कागजात नहीं होने पर अवैध बिक्री की पूर्ण आशंका पर आरोपी प्रमोद सिंह के कब्जे से करीब 48 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब करीब ₹26,400 और परिवहन में प्रयुक्त मारुति रिट्ज कार CG 13 C-8565 कीमत करीब दो लाख कुल ₹2,26,400 की मशरूका आरोपी से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध चौकी खरसिया में 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा तथा परिवहन में प्रयुक्त मारुति कार को राजसात की कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन जिलाधीश रायगढ़ को भेजा जावेगा ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This