संस्कार स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुलाब देकर, चरण छूकर मनाया

spot_img
Must Read

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने प्रतिवेदन पेश किया। जिसमें स्कूल गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन ने शिक्षक की महत्ता को बताया। मुख्य अतिथि रामचन्द्र शर्मा ने सभी को शिक्षकों का सम्मान, उनकी बातों को महत्व देना, शिक्षा के प्रति कृतज्ञ रहना आदि बातों को समझाते हुए शिक्षक दिवस को मनाने की बात कही। विद्यार्थियों के द्वारा नृत्य संगीत से शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं शिक्षकों को जलपान करवा कर स्कूल परिवार की ओर से गिफ्ट दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विनीता सोनी के द्वारा किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This