सुनील रामदास ने मनकामेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक

spot_img
Must Read

रायगढ़ – जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने रूद्राभिषेक किया। मंदिर के पुजारी बाबा राम सिंह और 11 पुरोहितों द्वारा विधि विधान से भाजपा नेता सुनील रामदास के साथ नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजकुमार अग्रवाल (गोड़म) व अनूप बंसल और कई मातृशक्ति को रुद्राभिषेक कराया गया। इस विषय पर सुनील रामदास ने बताया कि सनातन हिन्दू जीवन पद्धति में श्रावण माह का विशेष महत्त्व होता है। क्योंकि इस माह में धरती का रंग हरा हो जाता है। इसका कारण यह है कि इस माह में वर्षा ऋतु होने के कारण जीवन को नव पंख लग जाता है। अतः वर्षा होती है, जिसके कारण प्रकृति द्वारा मिली बीज में अंकुरण की शक्ति पृथ्वी के सतह से बाहर निकलती है, जो कि पृथ्वी को हरा बनाने का कार्य करती है। इसीलिए इस माह के आरंभ से ही भारत के अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग प्रकार से प्रकृति पूजन की परंपराएं वैदिक काल से बनी हुई हैं। अतः शिव महिम्न के अनुसार जगत के उत्पत्ति कर्ता, पालक, संघारक व निराकार सदाशिव की पूजा की व्यवस्था आदिकाल से भारत में बनी हुई है। इसी तारतम्य में भगवान शिव की पूजा व रुद्राभिषेक आदि की जाती है। उन्होंने विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक करने हेतु मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा रामसिंह व 11 पुरोहितों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This