spot_img
spot_img
IMG-20251028-WA0027
IMG-20251028-WA0035
IMG-20251028-WA0033
IMG-20251028-WA0029
IMG-20251028-WA0034
IMG-20251028-WA0038
Saturday, December 6, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस ने संगोष्ठी कर राजीव गांधी के विचारों को सामने रखा

IMG-20251028-WA0037
IMG-20251028-WA0044
IMG-20251028-WA0043
IMG-20251028-WA0036
IMG-20251028-WA0039
IMG-20251028-WA0041
Must Read

रायगढ़ – जिला कांग्रेस कमेटी में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक भारत यात्री रायगढ़ लोकसभा प्रभारी श्री परमजीत पम्मी कार्यक्रम में मुख्य रुप से शामिल हुए, अध्यक्ष आशीष जायसवाल अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कमेटी पहुंचे जहां उन्होंने सर्व प्रथम स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन नमन किया। बता दें कि स्व. राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न शहीद राजीव गांधी की जयंती पर उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घर- घर तक ले जाने की बात को सामने रखी गई इस दौरान युवा कांग्रेस द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कंप्यूटर को लांच किया। इससे देश के साथ युवाओं को आगे बढ़ने में सहायता मिली और देश में नए नए अविष्कार कंप्यूटर के माध्यम से किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति लाकर देश में नई ऊर्जा और क्रांति का संचार किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा आज जिस तरक्की की राह पर देश चल रहा है इसमें कंप्यूटर क्रांति का सबसे बड़ा योगदान है जिसे राजीव गांधी ने लाया था। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि युवा कांग्रेस राजनीतिक संगठन के हिस्सा है जो महात्मा गांधी के विचार और राजनीतिक शक्ति की विरासत है। इसी विचारधारा पर देश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी चलते थे उन्होंने कहा युवा कांग्रेस समाज में सद्भावना, समानता और न्याय और युवा की आत्मिक विकास और लोगों के हक की लड़ाई लड़ता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में राजीव गांधी के विचारों से प्रभावित कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं ने अपने उद्बोधन के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महापौर जानकी काटजू,सभापति जयंत ठेठवार, एल्डरमेन राहुल शर्मा,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश पांडेय, अरुण गुप्ता ने अपने वक्तव्य में राजीव गांधी के ऊपर अपने विचारों को प्रस्तुत किया,औऱ बताया कि किस तरह से अल्पकाल की राजनीतिक जीवन मे ही राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता व शिल्पकार बने,पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में रायगढ़ के वरिष्ट पत्रकार विनय पांडेय ने युवा कांग्रेस के आग्रह पर भी हिस्सा लिया और उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव से उनकी मुलाकात बचपन में लखनऊ में हुई थी। विनय पांडेय ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जब उन्होंने मुलाकात किया तो उन्हे उनका व्यवहार बेहद मिलनसार लगा। उसी समय मुलाकात के बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कुछ जानकारी मांगी थी जिसपर कुछ दिनों बाद जवाब भी उन्हे भेजा था। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर क्रांति लाकर लोगो को नई दिशा देने का काम जीव गांधी ने किया। राजीव गांधी के प्रयास से संचार की क्रांति हुई। उस समय लाई गई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला और बताया कि राजीव गांधी ने बेहतर शिक्षा के लिए देश में काम किया था। श्री पांडे ने जानकारी देते हुए कहा आज ही के दिन नेपोलियन बोनापार्ट जैसे महान व्यक्ति भी जन्म लिए थे। इन दो महान व्यक्तियों की जयंती 20 अगस्त को मनाई जाती है। इस कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने राजीव गांधी के कार्यों पर अपना अपना अनुभव व्यक्त किया। जिसमें कुछ वक्ताओं ने बताया कि लोकतंत्र के प्रति राजीव गांधी की धारणा बहुत ही अच्छी रही है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी भी बदले की भावना नहीं रखी थी राजीव गांधी विपक्ष के नेताओं को भी बराबर सम्मान देते थे। ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सख्शियत रहे जिन्होंने देश के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट डालने का अधिकार दिलवाया था,संगोष्टि कार्यक्रम के पश्चात युवा कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षो को पूर्व सभापति सलीम नियारिया द्वारा संगठन की रीति नीति के प्रति निष्ठा रखने हेतु,शपथ दिलाई गई,एवं वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक प्रतिनिधि राजेश भरद्वाज, बलबीर शर्मा,अशरफ खान द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया,कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव ने राजीव जी को नमन करते हुए,अपने विचार रखे और सभी का आभार व्यक्त किया।मंच संचालन टीकम सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अरुणा चौहान ,सत्यप्रकाश शर्मा,और नरेंद्र जुनेजा,तरुण गोयल,ब्लाक अध्यक्ष शुभम सिंह,वेद चौहान,,भुनेश्वर साहू,प्राची दुबे,नितेश ठेटवार,हर्ष भट्ट,शिव चौहान,नितिन पाणिग्रही,लक्ष्मीकांत पैक,अनिरुद्ध गिरी,अमन पैकरा,अरबाज खान,शिवम सिंह राजपूत,आसिफ खान,रोहित पटेल,विक्की कर्ष, आदि मौजूद थे।।।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अग्निवीर चयन परीक्षा में तमनार के श्रीजेश की सफलता; अदाणी फाउंडेशन की पहल से सपनों को मिला पंख

रायगढ़, 5 दिसम्बर 2025: /देश सेवा का सपना देखने वाले तमनार ब्लॉक के श्रीजेश डोलेसरा ने भारतीय सेना के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!