फैमिली मीट आयोजन से स्वतंत्रता दिवस की शाम बनी यादगार रोटरी क्लब ग्रेटर की अभिनव पहल

spot_img
Must Read

रायगढ़ / शहर की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब अॉफ रायगढ़ ग्रेटर के सदस्यगण हमेशा सामाजिक सेवा के अतिरिक्त रचनात्मक, मनोरंजनात्मक कार्य को तरजीह देते हैं साथ ही एक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समर्पित भी रहते हैं। कुछ यूँ ही क्लब की गतिविधियों के अंतर्गत सदस्यों ने विगत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हसीन शाम को जीवन का यादगार पल बनाने के लिए गलैक्सी मॉल में खास “फैमिली मीट” कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन अजय बेरीवाल व रोटेरियन नीरज गुप्ता के सानिध्य में किया जिसमें रोटरी क्लब संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, समाजसेवी सुनील लेंध्रा भी खुशी से इस कार्यक्रम में शरीक हुए।

गदर 2 मूवी का आनंद 

क्लब अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस महापर्व की खुशी में
गदर 2 मूवी फिल्म सभी ने देखी, वहीं इस फिल्म को देखने का प्रमुख प्रयोजन भी समाज के सभी लोगों के दिल में देश प्रेम की भावना को जागृत करना था। जिसमें क्लब के सभी फैमिली सदस्यों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं इस मूवी का सभी सदस्यों ने कोल्ड ड्रिंक, पॉपकॉर्न, सैंडविच व चाय – कॉफी के साथ लुत्फ़ उठाए।

इनकी रही उपस्थिति 

फैमिली मीट आयोजन को यादगार बनाने में क्लब अध्यक्ष विकास अग्रवाल सचिव राजा टैंक
मनीष जायसवाल, कल्पेश पटेल, नीरज गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, महेंद्र जायसवाल, उमेश थवाईत, महेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विनोद जायसवाल, संजीवनी नर्सिंग होम डायरेक्टर रोटरी क्लब संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल , समाजसेवी सुनील लेंध्रा, बबलू जायसवाल, सुबोध खीरवाल सहित अनेक सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कचरा गाड़ी पर मुख्यमंत्री का होर्डिंग! घरघोड़ा में ‘सुशासन तिहार’ के प्रचार का अनोखा अंदाज, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रायगढ़ जिस गाड़ी में घर-घर से कचरा उठाया जाता है, उसी पर मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार का होर्डिंग लगाकर...

More Articles Like This