spot_img
spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026

जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में हर्षोल्लास से मना 77वॉ स्वतंत्रता पर्व

spot_img
Must Read

ओ.पी.जिंदल स्कूल सावित्रीनगर, कुंजेमुरा, राबो बाँध, सीएचपी, गारे पालमा माइंस एवं कलमा बांध कार्यालयों में किया गया ध्वजारोहण
 देशहित व राष्ट्रध्वज के सम्मान में सदैव समर्पित रहें कर्मचारी: ए.के.झा
तमनारः / जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व गरीमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण, सुरक्षा प्रहरियों द्वारा गार्ड ऑफ आनर, रस्मी परेड का निरीक्षण एवं देश के स्वतंत्रता प्राप्ति में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों एवं उनके बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
प्रथमतया संयंत्र परिसर जेपीएल तमनार में श्री ए.के.झा, चेयरमैन, जेपीएल ने श्री छविनाथ सिंह, कार्यपालन निदेशक एवं यूनिट हेड, जेपीएल तमनार की गरीमामय उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे झण्डे को सलामी दी एवं सुरक्षा प्रहरियों द्वारा प्रदर्शित गार्ड ऑफ आनर, रस्मी परेड का निरीक्षण किया। इस सुअवसर पर जिंदल पावर लिमिटेड की संबंधित ईकाईयों सीएचपी माइंस कार्यालय लिबरा में श्री एस.के.पाल. सहायक उपाध्यक्ष, गारे पालमा माइंस

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

 04/01 में श्री ओमप्रकाश, कार्यकारी उपाध्यक्ष, ओ.पी. जिंदल स्कूल सावित्रीनगर में श्री राकेश शर्मा, प्राचार्य, ओ.पी. जिंदल स्कूल कुंजेमुरा में श्री के.ए. शर्मा, प्राचार्य, राबो बंाध परिक्षेत्र राबो में श्री ऋषिकेश शर्मा, महाप्रबंधक सीएसआर, कलमा बांध परिक्षेत्र कलमा में श्री यू.के.घोष, उप महाप्रबंधक जेपीएल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।  
मुख्य कार्यक्रम जेपीएल संयंत्र परिसर में सम्पन्न हुआ। श्री ए.के.झा, चेयरमैन, जेपीएल ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आजादी की 76वीं वर्षगॉठ सभी कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएॅ देते हुए अपने सारगर्भित सम्बोधन में जेपीएल तमनार की उपलब्धियों पर अपार हर्ष जताते हुए कहा कि

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

 संस्थान देश की विद्युत आवश्यकताओं को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भुमिका का निर्वहन कर रही है, जो की हम सब के लिए गर्व की बात है। जेपीएल तमनार को 08 वर्षो के अंतराल के बाद गारे पालमा प्टध्2ध्3  माईन्स प्राप्त हुई है, जिसमें शीघ्र उत्पादन प्रारम्भ हो जायेगा। वहीं गारे पालमा प्टध्1 माईन्स को सुरक्षा के क्षेत्र में ग्रुप डी माइन्स केटेगरी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्हानें हर्ष व्यक्त करते कहा कि संस्थान के कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता से हमें ’’ग्रेट प्लेस फॉर वर्क’’ का प्रमाणपत्र प्राप्त हो चुका है। संस्थान में सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करता, हमारी उच्च स्तरीय व्यवसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन का परिणाम रहा है, कि वर्ष 2022-23 में प्लांट में रिपोर्टेबल दूर्घटनाऐं शुन्य रही है साथ ही सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर मापदण्डों का पालन किया जा रहा है। पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु वर्ष 2022-23 के लिए जेपीएल तमनार को ’’सेन्ट्रल फॉर एनवायरमेंट एक्सलेंस एवार्ड 2023’’ से सम्मानित किया गया है। साथ ही वर्ष 2022 के लिए जेपीएल ’’बेस्ट परफॉर्मिं थर्मल पावर स्टेशन’’ के क्षेत्र में ’’सीबीआईपी सम्मान’’ प्राप्त हुआ है। उन्होनें सीएसआर जेपीएल द्वारा ार अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन आसपास के 44 गांवों में निवासरत 50000 लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन हेतु समर्पित प्रयास सदैव प्रसंशनीय है। इन समस्त उपलब्धियों के लिए उन्होंने टीम जेपीएल को बधाईयॉ दी। इस दौरान श्री झा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को कार्यकम में गरीमामय उपस्थिति प्रदान करने के लिए साधुवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्र व राष्ट्रध्वज के सम्मान सदैव समर्पित रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा प्रहरियों एवं कार्यरत कर्मचारियों उनके प्रशंसनीय कार्य के लिए एवं जिंदल इंस्टिट्यूट ऑफ पावर टेक्नॉलॉजी जिप्ट में जेपीएल इनोवेशन चैलेंज – शेपिंग ए बेटर टूमारो’’ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमे अग्रणी तकनीक, नई पद्धतियॉ हेतु नये सुझाव आमंत्रित किये गये थे जिसमें तमनार, शिरपुर, औप सिम्हापुरी के प्रतिभागियों ने भाग लिया उनके विजेता प्रतिभागियों को अतिथि द्वय श्री ए.के.झा एवं श्री छविनाथ सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदानकर सम्मानित किया गया। इस गरीमामय कार्यक्रम के दौरान श्री ओमप्रकाश, कार्यकारी उपाध्यक्ष, श्री गजेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष, श्री डी.के. भार्गव, उपाध्यक्ष, श्री आर.डी.कटरे, उपाध्यक्ष, श्री मुनीश जौहरी, उपाध्यक्ष, श्री अजित राय, सहायक उपाध्यक्ष, श्री एन.के.सिंह, सहायक उपाध्यक्ष, श्री सुनील अग्रवाला, महाप्रबंधक, श्री शिशुपाल सिंह, प्रमुख सुरक्षा विभाग, श्री निहार रंजन पाणीग्राही, महाप्रबंधक, श्री आर.पी.पाण्डेय, उपमहाप्रबंधक, श्री सुदीप सिन्हा, उपमहाप्रबंधक एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों व शताधिक कर्मचारियों की उपस्थति रहीं। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन सीएसआर के श्री राजेश कुमार रावत ने किया।  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9…रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से होगा जिले के सबसे बड़े फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!