रोटरी चौक में विकास अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण यादगार ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पर्व

spot_img
Must Read

रायगढ़ / आजादी की 77 वीं वर्षगांठ की खुशी में शहर की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब अॉफ रायगढ़ ग्रेटर अध्यक्ष व कार्यक्रम के चेयरमैन विकास अग्रवाल के मार्गदर्शन में क्लब के सभी सदस्यों ने शहर के नटवर स्कूल स्थित रोटरी चौक में स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया व चौक में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया जो शहरवासियों के लिए बना यादगार।

विकास ने किया ध्वजारोहण 

रोटरी चौक में सर्वप्रथम भारत माता की आरती की गई व शहर के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तोड़ाराम जोगी की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया फिर सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान किया और समूचा अंचल भारत माता के जयकारे से गूंजित हो गया। तत्पश्चात प्रशांत ने उपस्थित सभी लोगों व बच्चों को चॉकलेट

 का वितरण किया। इस कार्यक्रम के बाद विगत माह रोटरी क्लब के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था जिसकी प्रदर्शनी भी रोटरी चौक में लगाई गई। जिसका सभी ने अवलोकन कर सराहना की व प्रतिभावान बच्चों बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

मनाया गया जन्म दिवस 

कार्यक्रम के अन्तर्गत बलबीर टुटेजा का केक काटकर जन्मदिन भी सभी सदस्यों ने मनाया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने रोटेरियन परिवार ने नारियल नेशन में

 जलपान की व्यवस्था की थी जिसमें सभी शामिल हुए।वहीं स्वतंत्रता दिवस की खुशियां सभी सदस्यों में गजब की झलक रही थी। पूरे कार्यक्रम तक सभी सदस्यगण हाथों में वतन का तिरंगा शान से भारत माता की जयकारे के साथ लगाते रहे।

इनका रहा योगदान 

स्वतंत्रता दिवस के भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रोटेरियन विकास अग्रवाल सचिव राजा टोंक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल प्रमोद अग्रवाल सुबोध खिरवार नीरज गुप्ता अजय बेरीवाल कल्पेश पटेल उत्पल जायसवाल अरुण केडिया सरस गोयल मनीष जायसवाल विनोद जायसवाल विनोद अग्रवाल मनोज श्रीवास्तव पवन मित्तल अशोक मित्तल विश्वनाथ जयसवाल रोशन अग्रवाल प्रशांत सक्सैना दिलीप अग्रवाल मनोज बेरीवाल बलबीर टुटेजा राजेश अग्रवाल महिलाओं में पायल विकास अग्रवाल नूपुर गुप्ता कविता बेरीवाल रेनू गोयल प्रीति टांक, सीमा

 अग्रवाल नीलम जायसवाल रश्मि खीरवाल व उपयुक्त कार्यक्रम में रोटेरियन मनोज श्रीवास्तव रोटेरियन मनोज बेरीवाल एवं रोटेरियन मनीष जायसवाल का विशेष सहयोग रहा और इन्हीं के द्वारा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारी की थी। वहीं स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को भव्यता देने में रोटरी क्लब अॉफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अग्रोहा धाम में होगा युवक युवती परिचय सम्मेलन पोस्टर का हुआ विमोचन…

रायगढ़ / रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 16, 17 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा...

More Articles Like This