राजीव नगर सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा नेता विकास केडिया ने किया ध्वजारोहण

spot_img
Must Read

रायगढ़। 77 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सक्ति विधानसभा प्रभारी विकास केडिया, मुख्य अतिथि के रूप में राजीव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे।

जहां भाजपा नेता श्री केडिया ने पूरे आन बान और शान के साथ स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया।तत्पश्चात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए श्री केडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारा देश , “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करते हुए एक नई आभा के साथ आगे बढ़ रहा है। यदि हर नागरिक विकसित भारत, विरासत के सम्मान, गुलामी के दंश से मुक्ति, एकता व एकीकरण का संकल्प लेकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आगे बढ़ेगा तो अब वो दिन ज्यादा दूर नहीं जब देश पुनः विश्वगुरु के सम्मान को हासिल कर लेगा। आगे श्री केडिया ने यह भी कहा कि आजादी के अमृत काल का यह तृतीय आयोजन आगामी 25 वर्षों के लिए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही उसे नई ऊर्जा व उत्साह के साथ मूर्त रूप देने के लिए हम सबका आह्वान कर रहा है। यदि हमने ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त किया तो भावी पीढ़ी हमारा सम्मान करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री जगदेव प्रसाद पटेल , सभी शिक्षकगण सहित मारवाड़ी युवा मंच के युवा अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, भाजपा अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष खगेश देवांगन, भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, नरेंद्र महंत ,विकास यादव सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अग्रोहा धाम में होगा युवक युवती परिचय सम्मेलन पोस्टर का हुआ विमोचन…

रायगढ़ / रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 16, 17 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा...

More Articles Like This