spot_img
Thursday, June 18, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजयुमो जिला महामंत्री प्रवीण द्विवेदी ने किया झंडा वितरण…

spot_img
Must Read

1000 से अधिक झंडा वितरण कर अभियान को दिया वृहद रूप

रायगढ़:- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। भारत का झंडा आजादी की भावना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह बात भाजयुमो के जिला महामंत्री प्रवीण द्विवेदी ने सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के शुभारम्भ अवसर पर व्यक्त किया।

भाजयुमो नेता प्रवीण ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के आह्वान पर इस बार फिर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस बार 21 हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे तथा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। इसी तारतम्य में शहर के अनेको वार्डो में झंडा वितरण किया जा रहा है सर्वप्रथम कयाघट वार्ड क्रमांक 29 में भाजपा नेता प्रवीण द्विवेदी के नेतत्व में हजारों तिरंगा झंडा निःशुक वितरण किया गया । जिसमे मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मंत्री रामजाने , सुधीर निषाद , सुरेश सवैया , सुभाष यादव , हरि चौहान , मुकेश यादव , राजकुमार चौहान , खुसी राम लहरे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!