पच्चीसवें दिवस में “ॐ नमः शिवाय” का सवा तीन करोड़ जाप हुआ संपन्न , पंचाक्षरी मंत्र के नियमित जाप से जीवन की हरेक समस्या का मिलता है समाधान – विकास केडिया

spot_img
Must Read

रायगढ़। पवित्र श्रावण मास के सुअवसर में धर्म रक्षा समिति और हिंद सेवक समिति के सामूहिक तत्वाधान में राजामहल समलाई मंदिर प्रांगण में आयोजित अखंड “ॐ नमः शिवाय” महामंत्र के जाप की गूंज से अब समूचा रायगढ़ शिवभक्ति की गंगा में डुबकियां लगाने लगा है जिससे पूरा अंचल पवित्र हो गया है।

कार्यक्रम संयोजक विकास केडिया एवं सह संयोजक सी वी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि १४ जुलाई से प्रारंभ हुए ॐ नमः शिवाय के अखंड जाप का कार्यक्रम इस महीने के २१ तारीख तक चलेगा।

आगे कार्यक्रम संयोजक श्री केडिया ने बताया कि आज अखण्ड ॐ नमः शिवाय के जाप का पच्चीसवा दिवस है और लगभग सवा तीन करोड़ पंचाक्षारी महामंत्र जाप संपन्न हो चुका है जिससे आयोजन स्थल समलाई मंदिर प्रांगण सहित समूचा क्षेत्र ही महामंत्र की प्रतिध्वनि की नियमित आवृत्ति से ओजमय और सकारात्मक हो गया है।

आयोजन के पच्चीसवें दिवस तक बारह हजार तीन सौ आगंतुक शिवभक्त साधकों और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से आए आठ पंडितों द्वारा किए गए जाप की संख्या की बदौलत जाप संख्या सवा तीन करोड़ के पार पहुंच गई हैं।

इस धार्मिक आयोजन की सबसे खास बात यह रही है कि आयोजन के प्रथम दिवस से ही नियमित रूप से रोज सुबह पार्थिव शिव बनाकर वैदिक पूजन पद्धति से रुद्राभिषेक भी कराया जा रहा है जिसमें प्रति दिवस तीन से पांच परिवार के लोग सामूहिक रूप से पूजन में सम्मिलित होकर श्रावण के पवित्र मास में रुद्राभिषेक का पुण्य फल प्राप्त कर रहे हैं।

“ॐ नमः शिवाय” मंत्र के नियमित जाप से साधक का पूरा जीवन बदल जाता हैं – विकास केडिया

कार्यक्रम संयोजक विकास केडिया ने शिव महामंत्र “ॐ नमः शिवाय” की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि इस महामंत्र के नियमित जाप से साधक के इर्द गिर्द का समूचा औरा (आभामंडल) सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है जिससे न सिर्फ साधक का अनिष्ठ टलता है बल्कि साधक से जुड़े परिजनों और मित्रमंडली से जुड़े लोगों के स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इस मंत्र का जाप आप चलते-फिरते कभी भी कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप बैठकर करने से जितना लाभ मिलता है, उतना ही लाभ चलते फिरते जाप करने से मिलता हैं। आगे कार्यक्रम संयोजक श्री केडिया ने धार्मिक मान्यता का जिक्र करते हुए बताया कि यदि आप इस मंत्र का जाप 21 दिन या 41 दिन तक लगातार सवा लाख बार बैठकर करते हैं, तो आपका पूरा जीवन बदल जाता है। इस मंत्र का जाप करने से आपकी बड़ी से बड़ी समस्या आसानी से हल हो सकती है।

बता दें कि आयोजन समिति के संरक्षकद्वय दिलीप मोड़क, विनोद अग्रवाल, संयोजक विकास केडिया, सहसंयोजक सी वी शर्मा, व्यवस्थापक पंकज कंकरवाल , प्रसार प्रचार प्रमुख सुरेंद्र पांडेय , सुनील थवाईत, तुषार तिवारी , पी सी मिश्रा सहित संस्था से जुड़े सक्रिय स्वयंसेवक सौरभ अग्रवाल,शशिभूषण चौहान, प्रशांत सिंह , अंकित मिश्रा, खगेश देवांगन ,अमन वैष्णव , सौरभ नामदेव , पप्पू यादव, विकास यादव,रवि यादव, कान्हा महंत बीना चौथा,विजयलक्ष्मी चौहान,मेघा जाटवर, नेहा देवांगन,मिनाक्षी मेहर सहित कई अन्य स्वयंसेवक व स्वयंसेविका अपने अथक प्रयास और समर्पण से इस धार्मिक आयोजन को और अधिक भव्य और पुण्य दायक बनाने की दिशा में दिन रात अनवरत जुटे हुए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This