जुर्डा खेल मैदान विकास के लिए खिलाड़ियों ने की विधायक प्रकाश नायक से मुलाकात

spot_img
Must Read

रायगढ़- जुर्डा खेल के मैदान विकास को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष बासुदेव प्रधान, पूर्व सैनिक रवि गुप्ता की अगुवाई में रायगढ़ पूर्वांचल ग्राम जुर्डा के युवा मितान क्लब के पदाधिकारी एवम खिलाड़ियों द्वारा विधायक प्रकाश नायक से मुलाकात की गई।जिस पर विधायक द्वारा उक्त खेल मैदान के विकास हेतु हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया है।विदित हो कि प्रदेश की कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी ओलंपिक शुभारंभ करने के उपरांत ग्रामीण अंचलों में खेलकूद को लेकर काफी जागरूकता आई है।जहा लोग अपने परंपरागत खेलो को तवज्जो देने लगे है।तो वही खेलकूद के माध्यम भविष्य तरासने की भी कवायद की जा रही है।बताना लाजमी होगा कि विधायक प्रकाश नायक जहा रायगढ़ विधानसभा में होने वाले खेल आयोजनों में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आते है।तो वही उनके द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने खिलाड़ियों का हर संभव सहयोग भी किया जाता रहा है।

इनकी रही उपस्थिति
ज्ञापन सौंपने वाले खिलाड़ियों में प्रमुख रूप से किशन माझी(राजीव युवा मितान क्लब – अध्यक्ष ),दीपक सेठ(राजीव युवा मितान क्लब- कोषाध्यक्ष), ब्रजेश भोय,उमेश भोय ,सरोज उराव,रमेश सिदार,दीपक गुप्ता,बबलू पटेल,दिनेश चौहान,शिव सिदार,आदर्श श्रीवास,संदीप सिदार,कैलाश सिदा, बलराम सिदार सहित अन्य युवा शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This