सावन महोत्सव की रही धूम

रायगढ़:- सावन महोत्सव महिलाओ के लिए शिव के आराधना है।पंखुड़ी ग्रुप से जुड़ी कंचन पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार अपरान्ह दोपहर एक बजे से सी जी एम बंगला समीप स्थित वेयर हाउस सामुदायिक भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमे कंचन पांडेय,उर्मिला सोनी,अन्नू सिंहा,जानकी गबेल,सीता बरेठ,संतोषी दास,सुचित्रा पंडा, पुष्पा शर्मा,जानवी गुप्ता,ममता सोनी,आकांक्षा ठेठवार,मधु सोनी,पूर्णिमा ठेठवार,पूजा अग्रवाल,शांति यादव,मोनिका नामदेव,अंकिता खान,प्रीति सिंह ठाकुर,रितिका विश्र्वकर्मा,पूजा पटवा, शारदा यादव,मोनिका सोनी,सीता यादव,भवानी यादव, ललिता दास,नंदनी डनसेना,सीता यादव ,इंदु साहु प्रज्ञा ठेठवार ,वन्दना सिंह ठाकुर ,विधि मिश्रा ,अनुश्री थवाईत सहित बच्चो की मौजूदगी में सावन महोत्सव आयोजन सफल रहा। बच्चे कृष्ण राधा बने और शमा बांध दिया। भक्ति एवम भजन के जरिए महिलाओ ने भी जीवंत प्रस्तुति दी।सभी महिलाए एक समान हरे रंग की साड़ी पहनकर विशेष श्रृंगार के साथ आयोजन में शामिल हुई । बच्चो की शानदार प्रस्तुति रही। बतौर विशेष अतिथि महापौर जानकी काटजू भी आयोजन में शामिल हुई और पंखुड़ी द्वारा आयोजित इस सावन महोत्सव की सराहना की।
कांग्रेस से बरखा सिंह,पिंकी सिंह ,गुंजा सिंह पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने इस गरिमामय आयोजन को सराहा। महिला मोर्चा भाजपा से महिला नेत्री शोभा शर्मा ,महरून निशा ,लक्ष्मी वैष्णव पार्षद ईश कृपा तिर्की भी इस आयोजन के शामिल हुई और उन्होंने पंखुड़ी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। आयोजन के अतिथि महापौर kw कर कमलों से आयोजन मे शामिल बच्चो को ताज पहनाकर प्रोत्साहित किया गया।वही राजा साहब व रानी साहिबा जयमाला सिंह के कर कमलों से आयोजन मे शामिल बच्चो को नगद राशि देकर पुरुस्कृत किया गया।
सावन महीने में माता पार्वती से शिव को पति के रूप मे पाने के लिए विशेष आराधना की थी इसलिए यह महीना भगवान शिव को पसंद था ऐसी मान्यता है कि इस महीने मे ही भगवान शिव अपने ससुराल गए इस दौरान माता पार्वती ने विशेष श्रृंगार किया था ऐसी लोक मान्यताओं के परिपेक्ष्य में आज महिलाए भी विशेष परिधान एवं श्रृंगार के जरिए शिव की आराधना करती है। पंखुड़ी ग्रुप महिलाओ का ऐसा समूह है जिसमे महिलाए एक दूसरे के सुख दुख को बांटती है एवम सभी धार्मिक सामाजिक आयोजन आपस में मिल कर करती है । राजनीति से परे इस ग्रुप ने बहुत से ऐसे कार्य किए है जिसका लाभ महिलाओ को मिल रहा है।कंचन पांडे के विशेष प्रयासों की यह परिणीति है कि पंखुड़ी ग्रुप महिलाओ के लिए अदद आवश्यकता बन गया है।कार्यक्रम के दौरान एंकर की सराहनीय भूमिका प्रज्ञा ठेठवार ने निभाई। आयोजन के दौरान पंखुड़ी ग्रुप द्वारा स्वलापाहार की व्यवस्था भी की गई थी।








