महाराजा श्री अग्रसेन की 5147 वीं जयंती को भव्य मनाने हेतु 5 अगस्त को बैठक

spot_img
Must Read

अग्रसमाज ने अधिक से अधिक अग्रबंधुओ शामिल होने का आग्रह किया

रायगढ़ 2 अगस्त : नगर के अग्रवाल समाज द्वारा अपने कुल पुरोधा पितामह महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। जिसकी ख्याति पूरे प्रदेश में हैं। श्री अग्रसेन जयंती रायगढ़ की भव्यता के चर्चे हर जगह होते हैं। जयंती के कुछ दिन पूर्व ही तरह-तरह की प्रतियोगिता और संस्कृति कार्यक्रम शुरू हो जाते है और जयंती वाले दिन नगर में भव्य और विशाल शोभायात्रा महाराज श्री अग्रसेन की निकाली जाती है। इस वर्ष 15 अक्टूबर को महाराजा श्री अग्रसेन की 5147 जयंती है। जिससे लेकर नगर का अग्र समाज उत्साहित है। अग्र समाज रायगढ़ की अग्रणीय संस्था श्री अग्रसेन सेवा संघ और श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति ने आगामी जयंती आयोजन को देखते हुए। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए 5 अगस्त शनिवार को शाम 4 बजे स्थानीय श्री अग्रसेन भवन में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलवाई है। बैठक का उद्देश्य 15 अक्टूबर को पड़ने वाली जयंती की तैयारियों के विषय मे विचार विमर्श है। श्री अग्रसेन सेवा संघ ब अग्रसेन जयंती आयोजन समिति ने नगर के सभी अग्र बंधुओं से आग्रह किया हैं कि अधिक से अधिक इस बैठक में शामिल होकर जयंती आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This