spot_img
Thursday, August 13, 2026

ग्राम आमगांव में अंग्रेजी माध्यम के प्ले स्कुल ’लिटिल एंजेल सेंटर’ का शुुभारंभ…जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार का ’शाला पूर्व शिक्षा’ हेतु अनुठी पहल

spot_img
Must Read

ग्राम आमगांव में अंग्रेजी माध्यम के प्ले स्कुल ’लिटिल एंजेल सेंटर’ का शुुभारंभ…

जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार का ’शाला पूर्व शिक्षा’ हेतु अनुठी पहल

तमनार –जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा गारे पालमा परिक्षेत्र के प्रमुख ग्राम आमगांव में क्षेत्रीय नागरिकों की बहुप्रतिक्षित भावनाओं का सम्मान करते हुए ग्रामीण नौनिहाल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अंग्रेजी माध्यम के ’लिटिल एंजेल सेंटर’ का शुभारंभ किया गया। जिसके शुभारंभ से ग्रामीण नौनिहाल बच्चे विद्यार्जन कर क्षेत्र के श्रेष्ठ अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में दाखिला लेने में सक्षम होगें। इस अवसर पर नव पंजीकृत 25 नौनिहाल बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित किए गये।


    कार्यक्रम का शुभारंभ श्री ओमप्रकाश, कार्यकारी उपाध्यक्ष, जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं श्री सुरेन्द्र सिदार, सदस्य जिला पंचायत रायगढ़ एवं अध्यक्ष, लघु वनोपज समिति रायगढ़ की अध्यक्षता में एवं श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, श्री राजेश रावत, सहा. महाप्रबंधक, सीएसआर जेपीएल, तमनार, श्री प्रभात यादव, उपसरपंच, आमगांव, श्री खितेश्वर यादव, श्री दुखी श्याम मिश्रा, श्री मदन मिश्रा एवं प्रबुद्ध व बुद्धिजीवी  नागरिकों, छात्र/छात्राओं के गरीमामय विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।


    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन स्वरूप दीप प्रज्जवलन, पूष्पार्पण व वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को प्रथमतया सम्बोधित करते हुए श्री राजेश रावत ने जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार के द्वारा शिक्षा के बेहतरी व क्षेत्रीय बच्चों को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा के किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
ततपश्चात् श्री ऋषिकेश शर्मा ने कहा कि जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार शिक्षा के समुचित विकास के लिए संकल्पित है। ग्रामीण छात्र/छात्राओं को अंग्रेजी भाषा का समुचित ज्ञान सुनिश्चित करने तथा उनके लिए क्षेत्र के उच्च अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में सरलता पूर्वक दाखिला दिलाने का यह एक पहल है। उन्होनें कहा कि क्षेत्र के नौनिहाल बच्चें कहीं पीछे न रह जाये इसके लिए इस लिटिल एंजेल संेटर की स्थापना की गई है।
    अपने मुख्य आतिथ्य सम्बोधन में श्री ओमप्रकाश जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज का दिन आमगांव के नौनिहाल बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी भाषा का समुुचित ज्ञान आवश्यक है। इसके बिना छात्र का समग्र विकास सुनिश्चित नहीं हो सकता। अन्ततः यह कहा जा सकता है कि ग्राम आमगांव में अंग्रेजी माध्यम के लिटिल एंजेल संेटर का शुभारंभ ग्राम के साथ साथ क्षेत्र में ’मील का पत्थर’ साबित होगा। इस अवसर पर 25 नवप्रवेशी बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित किए गये। कार्यक्रम के दौरान भारी मात्रा में प्रबुद्ध क्षेत्रवासी, महिला स्व सहायता समूह की महिलाएॅ, उपस्थित रहें। पूरे कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन श्री लक्ष्मण बहिदार व धन्यवाद ज्ञापन श्री टीकम बैरागी ने किया।

Latest News

राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल

अभियान संवेदना” में पीड़िता के आवेदन पर तत्काल दर्ज हुई FIR, पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को घर से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!