दशकों से जनजातियों को उनके अधिकार से वंचित रखने के लिए ओपी ने कांग्रेस से मांगा जवाब

spot_img
Must Read

रायगढ़:- लिपिकीय त्रुटि की वजह से 12 जनजातियों से जुड़े आदिवासियो को उनके मूल अधिकार से दशकों से वंचित रखने के लिए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा भूपेश बघेल मणिपुर मामले में प्रधान मंत्री को संसद में बयान देने की सलाह देते है लेकिन इस मुद्दे पर वे मौन क्यों है ? सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त रही कांग्रेस की दशकों तक केंद्र व राज्यो में सरकार रही लेकिन उन्होंने इस लिपिकीय त्रुटि को सुधारने की कोई पहल नही की। इस त्रुटि की वजह से आदिवासी वोट डालने के अधिकार से वंचित रहे साथ ही आदिवासियो को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहे। आदिवासी हितैषी श्रेय लेने वाली कांग्रेस को ‘लज्जा’ आनी चाहिये।आखिर कांग्रेस को 12 जनजातियों के हितों का ध्यान क्यो नही आया? इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए। सत्ता आने के बाद कांग्रेस राज करने की मानसिकता से नही उबर पाती और भाजपा की मोदी सरकार सत्ता मिलने पर सही मायने में काज करती है। लिपिकीय त्रुटि को सुधार कर 12 जनजातियों को अधिकार दिलाने मोदी सरकार ने सर्वोत्तम काज की मिशाल पेश की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

सार्वजनिक स्थान स्थानों पर शराबखोरी करने वाले 5 व्यक्तियों पर आबकारी के तहत कार्रवाई रायगढ़, 3 अक्टूबर । एसएसपी शशि...

More Articles Like This