सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा के उद्देश्य से दिखाया गया छत्तीसगढ़ी फ़िल्म वैदेही

spot_img
Must Read

महिला प्रधान फ़िल्म को एक बार जरूर देखें-महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान

रायगढ़ / गोपी टॉकीज में शुक्रवार को लगने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म वैदेही को सैकड़ो महिला एवं पुरुषों ने देखा।महिला प्रधान फिल्म को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से निःशुल्क दिखाया गया। जिला अध्यक्ष दीपक आचार्य ने बताया कि छत्तीसगढ़ी भाषा को संस्कृति को बढ़ावा के उद्देश्य से प्रकोष्ठ की ओर से महिला वर्ग तथा पत्रकार वर्ग को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक आचार्य ने बताया कि रायगढ़ सांस्कृतिक नगरी है और यहां कलाकारों की कमी नहीं है रायगढ़ भीखमपूरा के लेखक कलाकार गंगासागर पंडा ने एक नई सोच के साथ छत्तीसगढ़िया महिला प्रधान फ़िल्म वैदेही बनाया जो पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार टाकीजो में लगकर उतर नही पाया और पुनः उस फिल्म को लगाने की मांग उठी,वास्तव में
इस फ़िल्म को देखने पर पता चलता है कि नारी त्याग समर्पण की देवी है ,फ़िल्म को देखने महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाएं पहुँची सभी ने फ़िल्म देखकर मुक्तकंठ से प्रशंसा की उन्होंने कहा की महिलाओं को महिला प्रधान फ़िल्म को एक बार जरूर देखना चाहिए।
वही महिला उत्कल ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष सुनीता आचार्य और उनकी टीम ने भी फ़िल्म देखा और सभी को देखने की अपील की है।पत्रकार वर्ग से मीडिया के साथियों ने भी फ़िल्म देखी और कहा कि इस तरह की फ़िल्म बहुत कम बनती है मीडिया के माध्यम से निश्चित इसका प्रचार प्रसार होगा।टाकीज के बाहर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम ने सभी आमंत्रित महिलाओं एवं पत्रकार वर्गों का अभिवादन करते हुए फ़िल्म देखने आग्रह किया प्रकोष्ठ से उपाध्यक्ष गायक कलाकार विजय शर्मा,कोषाध्यक्ष रामनन्दन यादव, कोरियोग्राफर सुरेंद निषाद,कमलेश गोठे वाल,राजकुमार तिवारी,सुरेंद यादव,हँसनाथ शर्मा,लोकेश गुप्ता,गीतिका वैष्णव,नीलम थवाईत तथा लालचंद यादव एवम साथी मौजूद रहे।अध्यक्ष दीपक आचार्य ने आमंत्रित अतिथियों का आभार ब्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में फ़िल्म देखने अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This