मूलभूत सुविधाओं के विकास में दें ध्यान-मेयर श्रीमती काटजू मेयर, कमिश्नर सहित निगम की टीम ने वार्ड क्रमांक 43 का किया निरीक्षण

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए मांग पर समय पर कार्यवाही होनी चाहिए। इससे ही वार्ड का सर्वांगीण विकास और वहां रहने वाले लोगों के सुविधाओं में विस्तार होगा। उक्त बातें मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने वार्ड क्रमांक 43 गोरखा, सराईपाली व बरमूडा के निरीक्षण में कहा कही। मंगलवार की सुबह 7:00 बजे से वार्ड का निरीक्षण मेयर श्रीमती जानकी काटजू कमिश्नर श्री संबित मिश्रा सहित निगम के टीम ने किया। सबसे पहले वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री विनोद पटेल से वार्ड के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने वार्ड की समस्याओं से कमिश्नर श्री मिश्रा एवं मेयर श्रीमती काटजू को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गोरखा,

सराईपाली व बरमूडा में कई जगहों पर अमृत मिशन के पाइप लाइन लीकेज है, जिससे पानी सप्लाई बाधित होती है। इस पर कमिश्नर मिश्रा एवं मेयर श्रीमती काटजू ने कार्यपालन अभियंता श्री उपाध्याय को पाइप लाइन सुधारने के निर्देश दिए। इसीतरह गोरखा, सराईपाली व बरमूडा में स्ट्रीट लाइट की भी समस्या थी, जिसे तत्काल सुधरवाने के निर्देश दिए और अधिकांश लाइटों को शाम तक सुधार कर लिया गया। इसी तरह पार्षद प्रतिनिधि श्री पटेल ने वार्ड के अलग-अलग मोहल्ले के नाली मरम्मत एवं सड़क निर्माण की मांग की। इसपर पीडब्ल्यूडी सेक्शन के सब इंजीनियर को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए। पूर्व में अधोसंरचना मद से स्वीकृत 8 लाख के कार्यों की जानकारी ली गई और सड़क, नाली एवं अन्य निर्माण संबंधी कार्य को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश सब इंजीनियर को दिए गए। वार्ड निरीक्षण के दौरान राजस्व के अधिकारी व कर्मचारियों से वार्ड सर्वे एवं संपत्ति, समेकित व

जलकर वसूली की स्थिति की जानकारी कमिश्नर श्री मिश्रा ने ली। इस दौरान उन्होंने पार्षद प्रतिनिधि से वार्ड के सर्वे, समेकित, संपत्ति व जलकर वसूली में निगम की टीम की सहयोग करने एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के एवज में यूजर चार्जेस वसूली में स्वच्छता दीदी एवं एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर के सहयोग करने की अपील की। इस पर पार्षद प्रतिनिधि श्री पटेल ने टैक्स वसूली व यूजर चार्ज सहित सर्वे कार्य में पूर्ण रूप से निगम की टीम के सहयोग करने की बात कहीl निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेता श्री अमृत काटजू, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव संबंधित वार्ड के सभी इंजीनियर, सहायक राजस्व निरीक्षक सहित विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सभी के सहयोग से ही वार्ड होगा स्वच्छ और स्वस्थ
मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने सभी की सहभागिता की आवश्यकता है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि घर से निकले हुए सूखा एवं गीले कचरे को अलग-अलग करके स्वच्छता दीदियों को दें। कचरा कहीं पर भी इधर-उधर फेंकने पर यह वार्ड में आने वाले लोगों को के लिए गंदगी दिखती है। इससे ही वार्ड में गंदगी होने संबंधित धारणाएं लोगों द्वारा बनाई जाती है। इस दौरान मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने वार्ड के लोगों से वार्ड को स्वच्छ रखने कचरा कहीं पर भी ना फेंकने और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग कर स्वच्छता दीदियों को देने और यूजर चार्ज का भुगतान समय पर करने की अपील की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This