राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सम्मानित कर दिये ऑल इंडिया गेम्स के लिए शुभकामनाएं…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । आज सुबह पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हॉकी और एथलेटिक में विजयी होकर स्वर्ण और रजत पदक के साथ रायगढ़ लौटे खिलाड़ी पुलिसकर्मियों को पुष्पगुच्छ और मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया गया और उन्हें माह सितंबर में होने वाले ऑल इंडिया गेम्स के लिए शुभकामनाएं दिया गया है ।

छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2023 में पुलिस रेंज और छसबल की टीमों के बीच विभिन्न खेलों का आयोजन रायपुर में हुआ जिसमें बिलासपुर रेंज की हॉकी टीम में जिला पुलिस बल रायगढ़ के 7 खिलाड़ी शामिल थे । इस हॉकी टीम का कैप्टन रोशन एक्का (आरक्षक थाना चक्रधरनगर), वाइस कैप्टन विनोज लकड़ा (थाना कोतवाली रायगढ़) के साथ टीम में प्रधान आरक्षक अनूप तिग्गा (चौकी रैरूमाखुर्द) आरक्षक एलियस केरकेट्टा (थाना लैलूंगा), जेरोम खलखो (डीसीबी), सत्यवान लकड़ा (थाना भूपदेवपुर), अरविंद लकड़ा (थाना लैलूंगा) के साथ रेंज के अन्य जिलों के पुलिसकर्मी शामिल थे । बिलासपुर रेंज की हॉकी टीम ने प्रतियोगिता में बस्तर रेंज, सरगुजा रेंज, दुर्ग छसबल के साथ मैच खेल कर फाइनल में मध्य रायपुर छसबल बल पर 4-1 से विजयी रही । हॉकी खिलाड़ी आरक्षक विनोज लकड़ा मिड फील्डर और आरक्षक रोशन एक्का सेंटर फॉरवर्ड पोजीशन से खेलते हैं, प्रतियोगिता में इनका शानदार प्रदर्शन रहा, दोनों खिलाड़ियों का सितंबर 2023 में ऑल इंडिया पुलिस मीट गेम्स में छत्तीसगढ़ पुलिस की हॉकी टीम में चयन हुआ है।

वहीं जिला पुलिस रायगढ़ में पदस्थ एथलेटिक्स का नेशनल खिलाड़ी आरक्षक अचिन्त गबेल (थाना अजाक) प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया । जिले का होनहार खिलाड़ी अचिन्त गबेल राष्ट्रीय खेलों में 6 स्वर्ण, 3 रजत और 3 बार कांस्य पदक प्राप्त कर चुका है । अचिन्त गबेल का भी ऑल इंडिया पुलिस मीट गेम्स में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ सिलेक्शन हुआ है । सम्मान कार्यक्रम दौरान कार्यालय के मुख्य लिपिक श्री जे.पी. चेलकर और समस्त स्टाफ ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिये बधाई और ऑल इंडिया गेम्स के लिए शुभकामनाएं दिया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This